श्रेयस अय्यर : जीत के बाद लगा करारा झटका! श्रेयस अय्यर पर लाखों का जुर्माना
Munesh Kumar Shukla Wed, Apr 1, 2026
पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मंगलवार को खेला गया मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जहां पंजाब ने आखिरी ओवर में शानदार जीत दर्ज की। इस जीत में कप्तान श्रेयस अय्यर की अहम भूमिका रही। हालांकि बल्ले से वे बड़ा स्कोर नहीं बना सके, लेकिन 11 गेंदों में 18 रन की उनकी छोटी पारी टीम के लिए उपयोगी साबित हुई।
मैच के बाद अय्यर को एक बड़ा झटका लगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और आईपीएल कमेटी ने उन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इसकी वजह रही स्लो ओवर रेट, यानी तय समय में पूरे 20 ओवर पूरे न कर पाना।
आईपीएल के नियमों के मुताबिक, यह इस सीजन में अय्यर की पहली गलती है, इसलिए उन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। अगर वे दोबारा यही गलती करते हैं तो जुर्माना बढ़कर 24 लाख रुपये हो जाएगा, और टीम के अन्य खिलाड़ियों पर भी आर्थिक दंड लगाया जाएगा।
इतना ही नहीं, अगर तीसरी बार भी ओवर रेट की यही गलती दोहराई गई, तो अय्यर पर एक मैच का बैन भी लगाया जा सकता है। आईपीएल ने अपने बयान में स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत की गई है, जो न्यूनतम ओवर गति से जुड़ा है।
यानी, जीत के जश्न के बीच कप्तान अय्यर के लिए यह चेतावनी भी है कि आगे की राह में छोटी गलती भी भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन