Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

12th March 2026

BREAKING NEWS

महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड से रचाई शादी

IAS बनने का जश्न निकला गलतफहमी, बुलंदशहर की शिखा का दावा फर्जी

गैस संकट का असर मंदिरों तक, बर्गभीमा शक्तिपीठ में भक्तों के लिए भोग वितरण बंद

महाराष्ट्र विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल के बाद मचा हड़कंप

5000 लीटर पेट्रोल भरवाने पहुंचा शख्स, वायरल वीडियो

: अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया।पाकिस्तान की लगातार तीसरी हार

admin Mon, Oct 23, 2023

चेन्नई
अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को आठ विकेट से हरा दिया है।
इस विश्व कप का यह तीसरा बड़ा उलटफेर है।
इससे पहले अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को हराया था और दक्षिण अफ्रीका को नीदरलैंड के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी।
इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट खोकर 282 रन बनाए थे।
 
इसके जवाब में अफगानिस्तान ने 49 ओवर में दो विकेट खोकर 286 रन बना लिए और मैच आठ विकेट से अपने नाम कर लिया।
पाकिस्तान के लिए बाबर ने 74 रन बनाए और अबदुल्लाह शफीक ने 58 रन की पारी खेली।
वहीं, अफगानिस्तान के लिए इब्राहिम जादरान ने 87, रहमत शाह ने नाबाद 77 और रहमनुल्लाह गुरबाज ने 65 रन बनाए। कप्तान शहीदी ने नाबाद 48 रन बनाए।
पाकिस्तान के लिए बाबर आजम और अब्दुल्ला शफीक ने अर्धशतक लगाया।
बाबर ने सबसे ज्यादा 74 रन बनाए।
अब्दुल्लाह शफीक ने 58 रन की पारी खेली। आखिरी ओवरों में शादाब खान और इफ्तिखार अहमद ने शानदार बल्लेबाजी की और टीम को 282 रन तक पहुंचाया।
दोनों ने 40-40 रनों का योगदान दिया। सऊद शकील ने 25 और इमाम उल हक ने 17 रन बनाए। मोहम्मद रिजवान आठ रन ही बना सके। शाहीन अफरीदी तीन रन बनाकर नाबाद रहे।
अफगानिस्तान के लिए नूर अहमद ने तीन और नवीन उल हक ने दो विकेट लिए।
मोहम्मद नबी और अजमतुल्लाह ओमरजई को एक-एक सफलता मिली।
283 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान ने शानदार शुरुआत की।
गुरबाज और इब्राहिम ने पावरप्ले में ही 60 रन जोड़ लिए।
दोनों ने पहले विकेट के लिए 130 रन की साझेदारी की।
गुरबाज 65 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद इब्राहिम ने रहमत शाह के साथ मिलकर 60 रन जोड़े। इब्राहिम 87 रन के स्कोर पर आउट हुए, लेकिन इसके बाद अफगानिस्तान का कोई विकेट नहीं गिरा। शहीदी और रहमत शाह ने तीसरे विकेट के लिए नाबाद 96 रन की साझेदारी कर अफगानिस्तान को ऐतिहासिक जीत दिला दी। किसी विश्व कप में पहली बार अफगानिस्तान की टीम दो मैच जीती है।
वहीं, वनडे में पहली बार पाकिस्तान को अफगानिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है।
अब पाकिस्तान की टीम लगातार तीन मैच हार चुकी है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें