Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

24th October 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

: ऑस्ट्रेलिया की फाइनल में हुई एंट्री।

admin Thu, Nov 16, 2023

कोलकाता

भारत में खेले जा रहे आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया का सामना साउथ अफ्रीका से हो रहा है।
कोलकाता के ईडेन गार्डन्स स्टेडियम में प्रोटियाज टीम के कप्तान तेंबा बवूमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। महज 24 रन पर टीम ने 4 विकेट गंवा दिए थे लेकिन डेविड मिलर ने शतकीय पारी खेल टीम को 212 रन तक पहुंचाया।
वर्ल्ड कप 2023 के दूसरे सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के कप्तान तेंबा बावुमा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है।
लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। इस कारण बारिश की संभावना के बाद भी अफ्रीका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है।
मैच के लिए रिजर्व-डे भी रखा गया है। यह मैच जीतने वाली टीम फाइनल में भारत से भिड़ेगी। आईसीसी टूर्नामेंट के 13वें सीजन के पहले सेमीफाइनल में रोहित शर्मा की अगुआई में भारतीय टीम ने बुधवार को न्यूजीलैंड को हराया।
फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र माेदी स्टेडियम में खेला जाना है। ऑस्ट्रेलिया ने सबसे अधिक 5 बार वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता है. ऐसे में साउथ अफ्रीका के लिए कंगारू टीम से पार पाना आसान नहीं रहने वाला।
साउथ अफ्रीका की बात करें, क्विंटन डिकॉक बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं।
वे अब तक 4 शतक लगा चुके हैं। इसके अलावा रासी वान डर डुसेन, एडेन माक्ररम और हेनरिक क्लासेन ने भी शतक लगाया है।
तेज गेंदबाज गेरार्ड कोएट्जे ने 18 तो बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मार्को येनसन ने 17 विकेट झटके हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम की बात करें, तो ग्लेन मैक्सवेल, डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श 2-2 शतक लगा चुके हैं।
ट्रेविस हेड भी शतकीय पारी खेल चुके हैं. कंगारू टीम के लेग स्पिनर एडम जंपा बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। वे अब तक 22 विकेट झटक चुके हैं। इसके अलावा तेज गेंदबाज जोस हेजलवुड ने भी 12 विकेट लिए हैं।
वर्ल्ड कप 2023 के लीग राउंड के मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम ऑस्ट्रेलिया को हरा चुकी है।
ऐसे में टेंबा बावुमा की कप्तानी में टीम एक बार फिर ऐसा ही कारनामा दोहराना चाहेगी।
वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 7 मुकाबले हुए हैं।
दोनों को 3-3 मैच में जीत मिली है। वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में यह ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरी भिड़ंत है। 1999 में मैच टाई होने के बाद कंगारू टीम फाइनल में जगह बनाने में सफल रही थी। 2007 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली थी।