Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

15th August 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 15-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 14-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 13-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 12-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 11-08-2026

एलिसा हीली : ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने ODI से लिया संन्यास

Munesh Kumar Shukla Sun, Mar 1, 2026

ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज महिला क्रिकेटर एलिसा हीली ने वनडे क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. उन्होंने 1 मार्च को भारत के खिलाफ अपने करियर का आखिरी मैच खेला. अपने रिटायरमेंट मैच में एलिसा हीली ने 158 रनों की शतकीय पारी खेल, कंगारू टीम को भारत पर 185 रनों की बड़ी जीत दिलाने में मदद की. एलिसा हीली ने कप्तान रहते क्रिकेट से संन्यास लिया है. दरअसल उन्होंने इसी साल जनवरी में एलान करके बताया था कि वो भारत के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के समापन के बाद इस फॉर्मेट को अलविदा कह देंगी. सामान्य रूप से वो एक विकेटकीपर हैं, लेकिन अपने वनडे रिटायरमेंट मैच में उन्होंने 2 ओवर गेंदबाजी भी की. उन्होंने अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को अंतिम सीरीज में भारत पर 3-0 से जीत दिलाई. भारत ने टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया था, उसके बाद 3 मैचों की वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने 3-0 से जीत दर्ज की. अब 6 मार्च से दोनों टीमों के बीच एक टेस्ट मैच शुरू होने वाला है. वो एलिसा हीली के अंतर्राष्ट्रीय करियर का आखिरी मैच होगा. वो पहले ही अपनी रिटायरमेंट की तारीख का खुलासा कर चुकी थीं. अपने वनडे करियर में एलिसा हीली ने 126 मैच खेले, जिनमें उन्होंने 3,777 रन बनाए. वनडे करियर में उनके बल्ले से 8 शतक और 19 अर्धशतक निकले. इस फॉर्मेट में उन्होंने बतौर विकेटकीपर 85 कैच लिए और 38 स्टम्पिंग की.तीसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 409 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. एलिसा हीली ने 158 रन बनाए और बेथ मूनी के साथ मिलकर 145 रनों की साझेदारी भी की. हीली ने अपनी पारी में 27 चौके और 2 छक्के लगाए. 410 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई टीम इंडिया 224 रनों पर ऑलआउट हो गई. भारत का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका.