Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

31st May 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 31-05-2026

TV Bharatvarsh E Paper 30-05-2026

फूड पॉइजनिंग से 70 से ज्यादा लोग बीमार

पटना के उमानाथ घाट के पास गंगा में नाव पलटी, कई लोग लापता

छात्रों ने लगाया स्कूलों पर दबाव बनाने का आरोप

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल : भारत-न्यूजीलैंड फाइनल में बैटिंग फ्रेंडली पिच, अहमदाबाद में होगा खिताबी मुकाबला

Munesh Kumar Shukla Sat, Mar 7, 2026

ICC Men's T20 World Cup के फाइनल मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहम मुकाबला बैटिंग फ्रेंडली पिच पर खेला जाएगा। यह खिताबी मुकाबला 8 मार्च को शाम 7 बजे से नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में आयोजित होगा।

ESPN की रिपोर्ट के मुताबिक इस मैच के लिए स्टेडियम में फ्रेश पिच तैयार की गई है। टूर्नामेंट की शुरुआत में भी इसी तरह की पिच पर एक मैच खेला गया था। पिच को काली और लाल मिट्टी को मिलाकर तैयार किया गया है, जिससे खेल का संतुलन थोड़ा बल्लेबाजों के पक्ष में रहने की संभावना है।

विशेषज्ञों के अनुसार इस पिच पर गेंद को ज्यादा स्पिन नहीं मिलेगा, लेकिन तेज गेंदबाजों को अच्छी पेस और बाउंस जरूर मिल सकती है। इसके बावजूद बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए बेहतर परिस्थितियां मिलने की उम्मीद है।इस महत्वपूर्ण मुकाबले में अंपायरिंग की जिम्मेदारी रिचर्ड इलिंगवर्थ और एलेक्स व्हार्फ संभालेंगे। आईसीसी ने इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी है।

गौरतलब है कि टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच कोलकाता में खेला गया था। उस मैच की पिच भी बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जा रही थी।उस मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम 169 रन ही बना सकी, जबकि न्यूजीलैंड ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 12.5 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया था।