Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

17th February 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 18-02-2026

TV Bharatvarsh E Paper 17-02-2026

NEET छात्रा के भाई को CBI की टीम ने घर से उठाया

सात मार्च को हरिद्वार आएंगे अमित शाह

हार्ट एक्सपर्ट का चेतावनी: बच्चों की स्क्रीनिंग जरूरी लखनऊ में लेजर से होगा इलाज

टी20 विश्व कप : बड़ा उलटफेर! ऑस्ट्रेलिया हुआ बाहर, जिम्बाब्वे ने मारी सुपर-8 में धमाकेदार एंट्री

Munesh Kumar Shukla Tue, Feb 17, 2026

खेल, टीवी भारतवर्ष

जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच टी20 विश्व कप में ग्रुप बी का मुकाबला बारिश के चलते रद्द हो गया है। इसके साथ ही दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले हैं। इसका फायदा जिम्बाब्वे को हुआ है और वह सुपर आठ चरण में पहुंच गई है। वहीं, 2021 की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया का सफर ग्रुप चरण में ही थम गया है और वह टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। पल्लेकल में बारिश के कारण जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच मैच में टॉस भी नहीं हो सका और अंतत: मैच रद्द करने का फैसला लिया गया। ऑस्ट्रेलिया के लिए मौजूदा टी20 विश्व कप में सफर निराशाजनक रहा। एक तो टीम खिलाड़ियों की चोट की समस्या से जूझ रही थी और फिर उसे जिम्बाब्वे के खिलाफ उलटफेर का शिकार होना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया के लिए असली मुश्किल तब हुई जब श्रीलंका ने भी टीम को हरा दिया। अब ऑस्ट्रेलिया को 20 फरवरी को ओमान का सामना करना है। कंगारू टीम इस मैच में जीत दर्ज कर सम्मान के साथ विश्व कप से विदा लेना चाहेगी। ऑस्ट्रेलिया के बाहर होने से अब सुपर आठ की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। जिम्बाब्वे सातवीं टीम है जिसने अगले दौर में जगह बनाई है। अब सिर्फ एक स्थान के लिए अमेरिका, नीदरलैंड और पाकिस्तान के बीच होड़ है। सुपर आठ में पहला ग्रुप भी तय हो गया है। ग्रुप-1 में भारत, जिम्बाब्वे, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज हैं। वहीं, ग्रुप-2 में न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और श्रीलंका ने सुपर आठ में जगह बनाई है, जबकि एक स्थान के लिए टीम का क्वालिफाई करना शेष है। भारत का सुपर आठ में सामना दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज से होगा। पल्लेकल में रुक-रुककर लगातार बारिश होती रही जिस कारण पूरा मैदान कवर्स से ढका रहा। आउटफील्ड के चारों ओर कवर्स लगे रहे और कवर्स के ऊपर काफी पानी भरा हुआ था। मैच भारतीय समयानुसार तीन बजे से शुरू होना था, लेकिन इसमें टॉस भी नहीं हो सका।भारतीय समयानुसार शाम 6:10 बजे तक कटऑफ टाइम था, लेकिन मौसम की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ जिसके बाद दोनों कप्तानों से बात करने के बाद मैच को रद्द किया गया। सुपर-8 राउंड में प्रवेश के साथ ही जिम्बाब्वे के प्रशंसकों में उत्साह का माहौल है। टीम अब अगले चरण में जीत की लय बरकरार रखते हुए सेमीफाइनल की दौड़ में खुद को मजबूत दावेदार के रूप में स्थापित करने की कोशिश करेगी।