Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

14th August 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 15-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 14-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 13-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 12-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 11-08-2026

सूर्यकुमार यादव : कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मांगी माफी

Munesh Kumar Shukla Thu, Mar 12, 2026

टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 चरण के अपने पहले मुकाबले में भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन से उपकप्तान अक्षर पटेल को बाहर कर दिया गया था। यह फैसला क्रिकेट प्रशंसकों के साथ-साथ टीम के भीतर भी चर्चा का विषय बन गया था। अक्षर पटेल उन खिलाड़ियों में शामिल हैं जो गेंद और बल्ले दोनों से मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं, ऐसे में उनका बाहर होना सभी के लिए चौंकाने वाला रहा।

भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अब इस मामले पर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि प्लेइंग इलेवन से बाहर किए जाने के कारण अक्षर पटेल काफी नाराज हो गए थे। सूर्यकुमार के अनुसार, अक्षर का गुस्सा होना स्वाभाविक था क्योंकि वह टीम के अनुभवी खिलाड़ी हैं और लंबे समय से टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते आए हैं।

इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में सूर्यकुमार यादव ने कहा कि उन्होंने अक्षर पटेल से व्यक्तिगत रूप से माफी भी मांगी थी। उन्होंने कहा, “वह बहुत गुस्से में था और उसे होना भी चाहिए था। वह एक अनुभवी खिलाड़ी है और एक फ्रेंचाइजी टीम की कप्तानी भी करता है। ऐसे में उसका नाराज होना बिल्कुल स्वाभाविक है।”

सूर्यकुमार ने आगे बताया कि उन्होंने अक्षर से कहा कि अगर इस फैसले से उन्हें ठेस पहुंची है तो उन्हें खेद है। हालांकि यह फैसला पूरी तरह टीम के हित को ध्यान में रखकर लिया गया था। उन्होंने कहा कि टीम मैनेजमेंट कभी-कभी रणनीति के तहत कठिन फैसले लेने पर मजबूर हो जाता है।