Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

12th March 2026

BREAKING NEWS

महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड से रचाई शादी

IAS बनने का जश्न निकला गलतफहमी, बुलंदशहर की शिखा का दावा फर्जी

गैस संकट का असर मंदिरों तक, बर्गभीमा शक्तिपीठ में भक्तों के लिए भोग वितरण बंद

महाराष्ट्र विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल के बाद मचा हड़कंप

5000 लीटर पेट्रोल भरवाने पहुंचा शख्स, वायरल वीडियो

: विश्व कप के 38 वें मैच में बांग्लादेश ने श्रीलंका को हराया।

admin Mon, Nov 6, 2023

नई दिल्ली भारत की मेजबानी में खेले जा रहे वनडे वर्ल्ड कप 2023 में बांग्लादेश टीम ने इतिहास रच दिया है। उसने हार का सिलसिला तोड़ते हुए वर्ल्ड कप में पहली बार श्रीलंका को रौंदा है। यह मुकाबला सोमवार (6 नवंबर) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। यह मैच बांग्लादेश ने 3 विकेट से जीत लिया है। मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए श्रीलंकाई टीम ने 280 रनों का टारगेट सेट किया था। इसके जवाब में बांग्लादेशी टीम ने 7 विकेट गंवाकर मैच अपने नाम कर लिया है। टीम के लिए नजमुल हुसैन शंतो ने 90 रनों की पारी खेली। जबकि कप्तान शाकिब अल हसन ने 82 रन बनाए। शाकिब और शंतो ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 149 गेंदों पर 169 रनों की पारी खेली।  यही पार्टनरशिप मैच का असली टर्निंग पॉइट रही। यहां से श्रीलंका ने वापसी की कई कोशिशें कीं, लेकिन मैच नहीं जीत सकीं। वनडे वर्ल्ड कप में बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच अब तक 4 मैच खेले गए, जिसमें बांग्लादेशी टीम ने यही एक मैच जीता है। इससे पहले तीन मैच हारे थे। इस मैच में श्रीलंका के लिए तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका ने 3 विकेट लिए जबकि महीश तीक्ष्णा और एंजेलो मैथ्यूज को 2-2 सफलता मिली।

विज्ञापन

जरूरी खबरें