Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

16th August 2026

BREAKING NEWS

30 अक्टूबर से गौरी में बहेगी शिवमहापुराण की रसधार

TV Bharatvarsh E Paper 15-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 14-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 13-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 12-08-2026

: दोहरा शतक जड़ कर ग्लेन मैक्सवेल ने अफगानिस्तान को खड़े खड़े हरा दिया।

admin Tue, Nov 7, 2023

मुंबई
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के 39वें मैच में ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान को 3 विकेट से हरा दिया।
ऑस्ट्रेलिया ने इस जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह बना ली।
भारत और साउथ अफ्रीका के बाद कंगारू टीम तीसरी टीम बनी।
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 291 रन बना डाले। टीम के लिए जादरान ने ऐतिहासिक शतक लगाया।
वहीं राशिद खान ने आखिर में तूफानी पारी खेलते हुए 18 गेंदों में 35 रन बनाए।
ग्लेन मैक्सवेल ने क्रैम्प से जूझते हुए ऐतिहासिक पारी खेली।
उन्होंने न सिर्फ ऑस्ट्रेलिया को उलटफेर से बचाया, बल्कि सेमीफाइनल में पहुंचा दिया।
ऑस्ट्रेलिया ने 46.5 ओवर में 7 विकेट पर 293 रन बनाए। इसमें से ग्लेन मैक्सवेल ने 128 गेंद पर 201 रन बनाए।
इस पारी में उन्होंने 21 चौके और 10 छक्के लगाए।
पैट कमिंस 68 गेंद पर 12 रन बनाकर नाबाद रहे। सेमीफाइनल के लिए अभी दो स्थान बचे हैं।
विश्व कप 2023 की अंक तालिका में भारत का शीर्ष स्थान पर रहना तय है।
साउथ अफ्रीका भी क्वालिफाई कर चुका है।