Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

26th April 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 26-04-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-04-2026

पुष्कर सिंह धामी ने महिला आरक्षण कानून को बताया ऐतिहासिक

फिरोजाबाद में फरार वारंटी पुलिस के हत्थे चढ़ा

अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप

हार्दिक पांड्या : टी20 जीत के जश्न के बाद विवाद में हार्दिक पांड्या

Munesh Kumar Shukla Thu, Mar 12, 2026

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जश्न के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या विवादों में घिर गए हैं। उनके खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज के कथित अपमान को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है।

यह शिकायत पुणे के वकील वाजिद खान बिडकर ने दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि जीत के जश्न के दौरान हार्दिक पांड्या ने तिरंगे को अपने शरीर पर लपेटकर ऐसा व्यवहार किया जो राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के अनुरूप नहीं था।

वकील ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर इस मामले में जांच कराने और उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि राष्ट्रीय ध्वज देश की गरिमा और सम्मान का प्रतीक है और इसके साथ किसी भी प्रकार का अनुचित व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक यह शिकायत बेंगलुरु के शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है। वहीं पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार यह शिकायत पुणे के शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में दी गई है।

शिकायतकर्ता ने पुलिस से मांग की है कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर पूरी जांच की जाए।

फिलहाल पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक हार्दिक पांड्या या बीसीसीआई की ओर से इस विवाद को लेकर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।