Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

25th October 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

गौतम गंभीर : अंतरात्मा की आवाज पर लेता हूं फैसले’,टी20 जीत के बाद बोले गंभीर

Munesh Kumar Shukla Wed, Mar 11, 2026

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की जीत के बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने कई अहम मुद्दों पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि टीम के चयन और रणनीति बनाते समय वह केवल आंकड़ों पर निर्भर नहीं रहते, बल्कि अपनी समझ और अंतरात्मा की आवाज पर भी भरोसा करते हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में गंभीर ने भारतीय पिचों को लेकर उठे सवालों का जवाब देते हुए कहा कि टी-20 क्रिकेट स्वाभाविक रूप से बल्लेबाजों का खेल है। उन्होंने याद दिलाया कि भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों में भी 200 से अधिक रन बनाए हैं।

गंभीर ने विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को लगातार मौका देने के फैसले पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि टीम को प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को पर्याप्त अवसर देने की जरूरत होती है ताकि वे खुद को साबित कर सकें।

इसके अलावा उन्होंने अपने कोच बनने के अनुभव और टीम के भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा की।

पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद द्वारा ट्रॉफी को मंदिर ले जाने को लेकर दिए गए बयान पर गंभीर ने कड़ी आपत्ति जताई और कहा कि खेल को धर्म या राजनीति से जोड़ना ठीक नहीं है।

गंभीर ने कहा कि टीम का लक्ष्य आगे भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन करते हुए भारत को और बड़े खिताब दिलाना है।