Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

13th May 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 13-05-2026

पंत की कप्तानी में भी प्लेऑफ से बाहर हुई लखनऊ

शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी हत्याकांड की जांच अब CBI के हाथ

सीएम बनते ही विजय का बड़ा फैसला

22 लाख छात्रों का भविष्य संकट में

: एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया

admin Mon, Aug 29, 2022

दुबई 

एशिया कप के अपने पहले मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया। भारत ने  पहले बल्लेबाजी करने उतरी पकिस्तान की टीम महज़ 147 रन पर आउट कर दिया । जवाब में भारत की टीम ने पांच विकेट और  दो बाल शेष रहते ही मैच जीत लिया।

 हार्दिक पंड्या भारत की जीत के सबसे बड़े हीरो साबित हुए। उन्होंने दबाव में बेहतरीन पारी खेलते हुए 17 गेंदों पर 33 रन बनाकर मैच भारत के नाम कर दिया।

इससे पहले गेंदबाजी में कमाल करते हुए उन्होंने तीन विकेट भी लिए थे। 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 97/3 था. इससे लगने लगा था कि पाक टीम दबाब बनाने में कामयाब हो सकती है लेकिन जडेजा और हार्दिक पंड्या ने बेहतरीन सूझबूझ से बल्लेबाज़ी कर मैच अपने नाम कर लिया।

एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) के मुकाबले में  इंडिया ने पाकिस्तान को 19.5 ओवर में 10 विकेट पर 147 आउट कर दिया। 100वां टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने उतरे विराट कोहली 35 रन बनाये ।उन्हें मोहम्मद नवाज ने इफ्तिखार अहमद के हाथों कैच कराया.

भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने चार विकेट झटके. वहीं, हार्दिक पांड्या ने तीन विकेट चटकाए, जबकि अर्शदीप सिंह ने दो और आवेश खान ने एक विकेट अपने नाम किया.

ऋषभ पंत की जगह दिनेश कार्तिक को इस मैच में मौका दिया गया है। 

विराट कोहली अपना 100वां टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने उतरे हैं. वह तीनों प्रारूपों में मैचों का शतक पूरा करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं.

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह.

पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, आसिफ अली, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, हारिस रऊफ, शाहनवाज दहानी.

विज्ञापन

जरूरी खबरें