टी-20 वर्ल्डकप : भारत टी-20 वर्ल्डकप के फाइनल में
Munesh Kumar Shukla Thu, Mar 5, 2026
भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में जगह बना ली है। गुरुवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया। इसके साथ ही भारत चौथी बार टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा है। इससे पहले टीम 2007, 2014 और 2024 में भी फाइनल तक पहुंच चुकी है।मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 253 रन बनाए। जवाब में 254 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 246 रन ही बना सकी और मुकाबला 7 रन से हार गई।इंग्लैंड की ओर से जैकब बेथेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 48 गेंदों में 105 रन की शतकीय पारी खेली, लेकिन वह अपनी टीम को जीत दिलाने में सफल नहीं हो सके।भारतीय टीम के लिए संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा 89 रन बनाए। उनके अलावा शिवम दुबे ने 43 रन, ईशान किशन ने 39 रन, हार्दिक पंड्या ने 27 रन और तिलक वर्मा ने 21 रन का योगदान दिया।इंग्लैंड की गेंदबाजी की बात करें तो विल जैक्स और आदिल रशीद ने दो-दो विकेट लिए, जबकि एक विकेट जोफ्रा आर्चर को मिला। इसके अलावा भारत के दो बल्लेबाज रनआउट भी हुए।
विज्ञापन