Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

24th October 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

टी-20 वर्ल्ड कप : भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई

Munesh Kumar Shukla Sun, Mar 1, 2026

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अब टीम 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड से भिड़ेगी। सुपर-8 के आखिरी मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर अंतिम-4 का टिकट पक्का किया। संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा नाबाद 97 रन बनाए। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन बनाए। रोस्टन चेज (40) और जेसन होल्डर (नाबाद 37) ने अहम योगदान दिया, जबकि जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट झटके। 196 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत डगमगाई। अभिषेक शर्मा और ईशान किशन 10-10 रन बनाकर पवेलियन लौटे। तिलक वर्मा ने 15 गेंदों पर 27 रन बनाए, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 16 गेंदों में 18 रन जोड़े। लेकिन, संजू सैमसन एक छोर से टिके रहे। उन्होंने सूर्यकुमार यादव 35 बॉल पर 58 रन की साझेदारी करके भारतीय पारी को संभाला। उन्होंने तिलक वर्मा के साथ 42, हार्दिक पंड्या के साथ 38 और शिवम दुबे के साथ नाबाद 20 की साझेदारी करके भारत को जीत दिला दी। सैमसन ने रोमारियो शेफर्ड की दूसरी बॉल पर चौका लगाया।