Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

16th August 2026

BREAKING NEWS

30 अक्टूबर से गौरी में बहेगी शिवमहापुराण की रसधार

TV Bharatvarsh E Paper 15-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 14-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 13-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 12-08-2026

सुनील गावस्कर : भारत को दक्षिण अफ्रीका से मिली हार से सबक लेना होगा

Munesh Kumar Shukla Mon, Feb 23, 2026

भारत को टी20 विश्व कप के सुपर आठ मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रन की करारी हार के बाद अपने खेल और रणनीति पर पुनर्विचार करने की जरूरत है। अपने जमाने के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर का मानना है कि भारतीय बल्लेबाजों को अहंकार त्यागकर परिस्थितियों के अनुसार खेलना चाहिए।गावस्कर ने जिओ स्टार से कहा, “भारतीय बल्लेबाजों को ब्रेविस और मिलर की साझेदारी से सबक लेकर खेलने की जरूरत थी। वे अति आत्मविश्वास के साथ उतरे, हर गेंद पर बल्ला चलाते रहे और विकेट गंवा दिए। दक्षिण अफ्रीका हर विभाग में भारत से बेहतर साबित हुआ।’’दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत कमजोर रही थी और एक समय स्कोर तीन विकेट पर 20 रन था, लेकिन मिलर और ब्रेविस ने 97 रन की साझेदारी कर टीम को सात विकेट पर 187 रन तक पहुँचाया। इसके जवाब में भारत 18.5 ओवर में 111 रन पर ऑल आउट हो गया।गावस्कर ने कहा, “भारत ने कोई सबक नहीं लिया। टी20 क्रिकेट में हर गेंद को बाउंड्री पर मारने का प्रयास नहीं करना चाहिए। विपक्षी टीम के खेल का विश्लेषण कर परिस्थितियों के अनुसार खेलना चाहिए।’’ उन्होंने विशेष रूप से तिलक वर्मा की बल्लेबाजी पर निराशा जताई और कहा कि उन्हें क्रीज पर समय बिताना और साझेदारी निभाने पर ध्यान देना चाहिए था।गावस्कर ने आगे कहा कि भारत का अगला मुकाबला जिंबॉब्वे से है और वह चाहेंगे कि अक्षर पटेल अंतिम एकादश में वापसी करें। उन्होंने सुझाव दिया कि अक्षर पटेल को अर्शदीप सिंह की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है, जबकि वाशिंगटन सुंदर को आराम दिया जा सकता है।गावस्कर की राय में, भारत को आत्मविश्वास के साथ-साथ रणनीति और परिस्थितियों के अनुसार खेल में संतुलन बनाए रखना होगा ताकि सुपर आठ में अपनी स्थिति मजबूत रखी जा सके।