Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

8th May 2026

BREAKING NEWS

मणिशंकर अय्यर बोले- ‘यह सबसे खराब राजनीतिक अवसरवाद

दिल्ली के धार्मिक स्थल और हाईवे ढाबे थे निशाने पर

फिट होने के बावजूद प्लेइंग इलेवन से बाहर होने पर उठे सवाल

ओवैसी बोले- ‘राष्ट्रगान के बराबर नहीं हो सकता

अमेरिकी युद्धपोतों पर हमले का दिया करारा जवाब

IPL 2026 : ईशान किशन बन सकते हैं सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान

Munesh Kumar Shukla Wed, Mar 18, 2026

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। खबर है कि टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस की अनुपस्थिति में विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन को शुरुआती मैचों में कप्तानी सौंपी जा सकती है।

बताया जा रहा है कि पैट कमिंस चोट के कारण आईपीएल के शुरुआती मुकाबलों में उपलब्ध नहीं रहेंगे। वह पीठ की समस्या से उबरने के लिए रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं, जिसके चलते उनकी वापसी में देरी हो सकती है।

ऐसे में टीम मैनेजमेंट ईशान किशन पर भरोसा जता सकता है, जिन्होंने हाल ही में घरेलू क्रिकेट में अपनी कप्तानी से प्रभावित किया है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने झारखंड को खिताब दिलाया था, जिससे उनकी नेतृत्व क्षमता भी सामने आई।

इसके अलावा, ईशान किशन ने टी20 वर्ल्ड कप में भी शानदार प्रदर्शन किया था और भारत के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। इसी प्रदर्शन के दम पर उन्होंने टीम इंडिया में मजबूत वापसी की है।

आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है। ऐसे में शुरुआती मैचों में ईशान किशन के नेतृत्व में सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन कैसा रहता है, इस पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें