चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका : आईपीएल 2026 की शुरुआत से बाहर हुए एमएस धोनी
Munesh Kumar Shukla Sat, Mar 28, 2026
महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2026 के शुरुआती मुकाबलों से बाहर हो गए हैं, जिससे चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है। शनिवार 28 मार्च को टीम ने अपने आधिकारिक बयान में बताया कि धोनी की पिंडली (काफ मसल) में खिंचाव आ गया है, जिसके चलते उन्हें कम से कम दो हफ्तों तक आराम करना होगा।
टीम मैनेजमेंट के अनुसार धोनी फिलहाल रिकवरी प्रक्रिया से गुजर रहे हैं और उनकी वापसी को लेकर सकारात्मक उम्मीद जताई गई है। हालांकि शुरुआती मैचों में उनका ना होना टीम के संतुलन और प्रदर्शन पर असर डाल सकता है।
धोनी के बाहर रहने से वह कम से कम तीन मैच मिस करेंगे। चेन्नई सुपर किंग्स 30 मार्च को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलेगी। इसके बाद 3 अप्रैल को चेन्नई में पंजाब किंग्स और 5 अप्रैल को बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच होगा, जिनमें धोनी टीम का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।
विज्ञापन