Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

24th October 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

रणजी ट्रॉफी फाइनल : रणजी ट्रॉफी फाइनल जम्मू-कश्मीर 584 रन पर ऑलआउट

Munesh Kumar Shukla Thu, Feb 26, 2026

रणजी ट्रॉफी 2025-26 का फाइनल मुकाबला कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर के बीच हुबली क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। मंगलवार को टॉस जीतकर जम्मू-कश्मीर ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली पारी में 584 रन बनाए, लेकिन गुरुवार को मैच के तीसरे दिन पहले सत्र में वह ऑलआउट हो गई।जम्मू-कश्मीर ने दिन की शुरुआत 527/6 के स्कोर से की थी। हालांकि टीम आखिरी चार विकेट 57 रन जोड़कर जल्दी गंवा बैठी। इसके बावजूद बल्लेबाजों के सामूहिक प्रदर्शन की बदौलत टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रही।टीम के छह बल्लेबाजों ने अर्धशतक से ज्यादा रन बनाए। शुभम पुंदीर ने 121 रनों की शानदार पारी खेली। यावर हसन ने 88 रन बनाए, जबकि साहिल लोत्रा ने 72 रन जोड़े। पारस डोगरा और कन्हैया वधावन ने 70-70 रन का योगदान दिया। अब्दुल समद ने भी 60 रनों की उपयोगी पारी खेली।कर्नाटक की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके और विपक्षी टीम की पारी समेटने में अहम भूमिका निभाई। उनके अलावा विद्याधर पाटिल, विजयकुमार वैशाक, शिखर शेट्टी और श्रेयल गोपाल को 1-1 विकेट मिला।584 रनों के विशाल स्कोर के बाद अब मुकाबला रोचक मोड़ पर पहुंच गया है और कर्नाटक की बल्लेबाजी पर सबकी नजरें टिकी हैं।