Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

13th August 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 14-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 13-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 12-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 11-08-2026

परिसीमन बिल पर समर्थन की अटकलों से गरमाई महाराष्ट्र की सियासत

शुभमन गिल : शुभमन गिल के पोस्ट पर मचा बवाल: वर्ल्ड कप फोटो से ‘गायब’ दिखे संजू सैमसन

Munesh Kumar Shukla Sat, Mar 14, 2026

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत की शानदार जीत के बाद जश्न की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। जीत के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने मैदान पर जमकर जश्न मनाया, जिसकी कई तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर साझा किए गए।

इसी बीच टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल के एक इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। गिल ने ट्रॉफी के साथ जश्न मनाते हुए टीम के कुछ खिलाड़ियों की एक फोटो शेयर की, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि तस्वीर में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन नजर नहीं आ रहे हैं।

फोटो सामने आते ही कई यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में सवाल उठाने शुरू कर दिए। कुछ लोगों का कहना है कि तस्वीर को एडिट करके उसमें से संजू सैमसन को हटा दिया गया है। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “Which app did you use to remove Sanju Samson? Very neatly done.” यानी किस ऐप से संजू सैमसन को हटाया गया है, काफी सफाई से एडिट किया गया है।

हालांकि, इस मामले पर अभी तक शुभमन गिल या टीम मैनेजमेंट की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन सोशल मीडिया पर यह तस्वीर चर्चा का विषय बन गई है और फैन्स लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।