Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

24th October 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

श्रीलंका : श्रीलंका सुपर-8 से बाहर

Munesh Kumar Shukla Thu, Feb 26, 2026

टी-20 वर्ल्ड कप में मेजबान श्रीलंका का सफर सुपर-8 चरण में ही समाप्त हो गया है। वह इस चरण से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है। सुपर-8 मुकाबले में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 61 रन से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।इस हार के साथ श्रीलंका की नॉकआउट में पहुंचने की उम्मीदें खत्म हो गईं। ग्रुप-2 से इंग्लैंड पहले ही नॉकआउट स्टेज के लिए क्वालिफाई कर चुका है। अब ग्रुप की स्थिति न्यूजीलैंड और अन्य टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर करेगी।टूर्नामेंट के समीकरण के अनुसार यदि न्यूजीलैंड अपने अगले मुकाबले में इंग्लैंड को हरा देता है, तो पाकिस्तान की टीम भी टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। ऐसे में पाकिस्तान की उम्मीदें अब अन्य टीमों के परिणामों पर टिकी हुई हैं।सुपर-8 चरण में मुकाबले बेहद रोमांचक हो गए हैं और हर मैच का असर सेमीफाइनल की तस्वीर पर पड़ रहा है। श्रीलंका की विदाई के बाद अब बाकी टीमों के बीच नॉकआउट में जगह बनाने की जंग और दिलचस्प हो गई है।