Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

15th May 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 15-05-2026

सीबीआई के रडार पर कई संदिग्ध

15 जून से शुरू होंगी जेवर एयरपोर्ट की उड़ानें

विजय सरकार जल्द जारी करेगी 1000 रुपये की मई किस्त

बगावत से कमजोर हुई पलानीस्वामी की पकड़

टी-20 वर्ल्ड : श्रीलंका की शानदार जीत: ओमान को 105 रन से हराया,

Munesh Kumar Shukla Thu, Feb 12, 2026

श्रीलंकाई टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप में लगातार दूसरा मैच जीत लिया है। टीम ने गुरुवार के पहले मैच में ओमान को 105 रन से हराया। यह श्रीलंका की टी-20 इंटरनेशनल में रन के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी जीत है। कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में ग्रुप-बी के इस मैच में ओमान ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। श्रीलंका ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 225 रन बनाए। जवाबी पारी में ओमान की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 120 रन ही बना सकी। मोहम्मद नदीम ने 53 रन की पारी खेली। वसीम अली ने 27 रन बनाए। दुष्मंथा चमीरा और महीश तीक्षणा ने 2-2 विकेट झटके। दुनिथ वेल्लालागे, दुशन हेमंथा और कमिंडु मेंडिस को 1-1 विकेट मिला। विनायक शुक्ला और सुफियान महमूद रन आउट हुए। इससे पहले, श्रीलंका की ओर से कुसल मेंडिस (61), पवन रत्नायके (60) और दासुन शनाका (50) ने अर्धशतक लगाए। शनाका ने 19 बॉल पर फिफ्टी लगाई। वे श्रीलंका के लिए टी-20 में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। ओमान के लिए जितेन रामानंदी ने 2 विकेट लिए। जय ओडेदरा और सुफियान महमूद को 1-1 विकेट मिला। कुसल मेंडिस रन आउट हुए।

विज्ञापन

जरूरी खबरें