Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

13th May 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 13-05-2026

पंत की कप्तानी में भी प्लेऑफ से बाहर हुई लखनऊ

शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी हत्याकांड की जांच अब CBI के हाथ

सीएम बनते ही विजय का बड़ा फैसला

22 लाख छात्रों का भविष्य संकट में

आईपीएल 2026 : आगाज आज से, आरसीबी पर खिताब बचाने की बड़ी चुनौती

Munesh Kumar Shukla Sat, Mar 28, 2026

दुनिया की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का आगाज शनिवार से होने जा रहा है, जिसमें 10 टीमें करीब दो महीने तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में खिताब के लिए जोर लगाएंगी। सबसे ज्यादा नजरें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर होंगी, जिसके सामने पिछली बार जीता खिताब बचाने की बड़ी चुनौती है। आरसीबी ने पिछले सीजन में 18 साल का खिताबी सूखा खत्म कर इतिहास रचा था।

वहीं चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस जैसी सफल टीमें भी ट्रॉफी पर कब्जा जमाने के लिए पूरी ताकत झोंकेंगी। आरसीबी के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली के प्रदर्शन पर भी सबकी नजरें रहेंगी, जिन्होंने पिछले साल टीम को पहली बार चैंपियन बनाया था और अपने करियर में एक बड़ी उपलब्धि जोड़ी थी।

सीजन के पहले मुकाबले में आरसीबी अपने घरेलू मैदान चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना करेगी, जहां टीम की कोशिश शानदार शुरुआत करने की होगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि कोहली और उनकी टीम पिछले प्रदर्शन को दोहराने में कितनी सफल रहती है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें