Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

15th May 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 15-05-2026

सीबीआई के रडार पर कई संदिग्ध

15 जून से शुरू होंगी जेवर एयरपोर्ट की उड़ानें

विजय सरकार जल्द जारी करेगी 1000 रुपये की मई किस्त

बगावत से कमजोर हुई पलानीस्वामी की पकड़

सूर्यकुमार यादव : सूर्यकुमार यादव ने अभिषेक शर्मा के फॉर्म पर उठे सवालों को किया खारिज

Munesh Kumar Shukla Sat, Feb 21, 2026

टी20 विश्व कप में लगातार तीन मैचों में शून्य पर आउट होने वाले अभिषेक शर्मा के फॉर्म को लेकर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रविवार को होने वाले सुपर आठ मैच से पहले सवाल उठे। इस पर टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बिंदास और आत्मविश्वास भरा जवाब दिया।सूर्यकुमार ने कहा, ‘‘मैं उन लोगों को लेकर चिंतित हूं जो अभिषेक की फॉर्म की चिंता कर रहे हैं। उन्हें अभिषेक के फॉर्म की इतनी चिंता क्यों है।’’ उन्होंने स्पष्ट किया, ‘‘पिछले साल अभिषेक ने हम सभी को कवर किया और अब उसे कवर करना हमारी जिम्मेदारी है।’’कप्तान ने अभिषेक की पिछले एक साल की उपलब्धियों का हवाला देते हुए कहा, ‘‘मैं उन टीमों के बारे में सोच रहा हूं जो उसके खिलाफ खेल रही हैं। जब वह रन बनाता है तो क्या होता है, यह हम सब जानते हैं। टीम खेल में यह होता रहता है।’’अभिषेक को लगातार मैचों में ऑफ स्पिनर ने आउट किया है और वह स्लॉग शॉट खेलते समय विकेट गंवा बैठे हैं। इसके बावजूद सूर्यकुमार ने कहा कि वह इससे चिंतित नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘‘टीम को अभिषेक से एक खास प्रकार के खेल की जरूरत है और वह यही कोशिश कर रहा है। हम नहीं चाहते कि वह अपनी पहचान खो दे। अगर यह तरीका काम नहीं करता तो उसे कवर करने के लिए हम हैं।’’दक्षिण अफ्रीका के अभ्यास सत्र में कप्तान एडेन मार्कराम दो कोन लगाकर गेंदबाजी करते दिखे, जिनमें एक ऑफ स्टिक और दूसरा लेग स्टिक पर रखा गया था। इसी रणनीति से सलमान अली आगा और आर्यन दत्त ने अभिषेक के खिलाफ सफलता हासिल की थी।सूर्यकुमार ने कहा, ‘‘चाहे ऑफ स्पिनर हो या बायें हाथ का स्पिनर, हमने काफी क्रिकेट खेली है और सभी तैयार हैं। हम फ्रेंचाइजी और घरेलू क्रिकेट खेलते हैं, जिसमें स्पिनर नई गेंद से भी बायें हाथ के बल्लेबाजों को गेंदबाजी करते हैं। हमें अपनी रणनीति का पूरा ज्ञान है।’’सुपर आठ में भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा और सूर्यकुमार का फोकस टीम की रणनीति और अभिषेक की क्षमता पर बना हुआ है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें