Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

24th October 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

राशिद खान : राशिद खान से छीनी टी20 कप्तानी नए कप्तान का ऐलान

Munesh Kumar Shukla Thu, Mar 5, 2026

अफगानिस्तान की टीम से इस बार सभी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में काफी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन वह उसमें पूरी तरह से खरा नहीं उतर सकी। राशिद खान की कप्तानी में अफगानिस्तान टीम का सफर ग्रुप स्टेज के साथ ही खत्म हो गया। अब अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भविष्य को ध्यान में रखते हुए राशिद खान को जहां कप्तानी से हटाने का फैसला लिया है तो वहीं श्रीलंका के खिलाफ 13 मार्च से होने वाली तीन मैचों की द्विपक्षीय टी20 सीरीज के लिए अफगान टीम का ऐलान किए जाने के साथ नए कप्तान की भी नियुक्ति कर दी गई है। श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए अफगानिस्तान टीम के ऐलान के साथ ही उनके मुख्य चयनकर्ता अहमद शाह ने कहा ने दिए अपने बयान में कहा कि टी20 इंटरनेशनल में कप्तान के तौर पर राशिद खान ने काफी शानदार प्रदर्शन किया है और टीम ने भी उनके नेतृत्व में काफी बेहतर खेल दिखाया है। हम राशिद की कप्तानी में साल 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल तक पहुंचने में कामयाब हुए थे। अब हमने टी20 में टीम के नेतृत्व में बदलाव करने का फैसला सोच-समझकर लिया है, जिसमें राशिद खान की जगह पर इब्राहिम जादरान इस जिम्मेदारी को संभालेंगे। इब्राहिम जादरान इससे पहले राशिद खान की कप्तानी में उपकप्तान की जिम्मेदारी को संभाल रहे थे। ओपनिंग बल्लेबाज इब्राहिम जादरान ने अभी तक अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित जरूर किया है। टी20 इंटरनेशनल में इब्राहिम जादरान ने अब तक 65 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 33.30 के औसत से 1865 रन बनाए हैं। इब्राहिम जादरान के बल्ले से इस दौरान 16 अर्धशतकीय पारियां भी देखने को मिली हैं।