Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

24th October 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 : टीम इंडिया बनी टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन

Munesh Kumar Shukla Sun, Mar 8, 2026

राष्ट्रीय, टीवी भारतवर्ष

आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को 96 रनों से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। यह मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला गया, जहां हजारों क्रिकेट प्रशंसकों की मौजूदगी में टीम इंडिया ने नया इतिहास रच दिया।इस जीत के साथ भारत टी20 वर्ल्ड कप का खिताब लगातार दूसरी बार जीतने वाली पहली टीम बन गया है। साथ ही यह भी पहली बार हुआ है कि मेजबान देश ने अपने ही घर में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता हो। इससे पहले किसी भी मेजबान टीम को यह उपलब्धि हासिल नहीं हुई थी। फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। निर्धारित 20 ओवर में भारत ने पांच विकेट के नुकसान पर 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। भारतीय बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज में खेलते हुए न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा और बड़े-बड़े शॉट लगाकर रन गति को तेज बनाए रखा।256 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। भारतीय गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए नियमित अंतराल पर विकेट झटके। परिणामस्वरूप पूरी कीवी टीम 19 ओवर में 159 रन पर ऑलआउट हो गई।96 रनों से मिली यह जीत टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत मानी जा रही है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल बन गया और क्रिकेट प्रशंसकों ने भारतीय टीम की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की।