Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

13th May 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 13-05-2026

पंत की कप्तानी में भी प्लेऑफ से बाहर हुई लखनऊ

शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी हत्याकांड की जांच अब CBI के हाथ

सीएम बनते ही विजय का बड़ा फैसला

22 लाख छात्रों का भविष्य संकट में

India South Afrika वनडे सीरीज : टीम इंडिया ने जीत के साथ किया वनडे सीरीज का आगाज, पहले मैच में साउथ अफ्रीका को 17 रन से हराया

Munesh Kumar Shukla Sun, Nov 30, 2025

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच खेलते हुए  टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 17 रनों से हराया

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने विराट कोहली के शानदार शतकीय पारी के बदौलत 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 349 रन बनाए थे। जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम 49.2 ओवर में 332 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया अब तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर चुकी है।

विराट कोहली ने लगाया दमदार शतक

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में भारत के लिए विराट कोहली ने दमदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 120 गेंदों में कुल 135 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा रोहित शर्मा ने 57 रन और केएल राहुल ने 60 रनों की पारी खेली। रवींद्र जडेजा ने 32 रनों का योगदान दिया। इन प्लेयर्स की वजह से ही भारतीय क्रिकेट टीम 349 रनों के बड़े स्कोर तक पहुंचने में सफल रही। इसके बाद गेंदबाजी में कुलदीप यादव ने कमाल दिखाया और चार विकेट झटक लिए। हर्षित राणा के खाते में 3 विकेट गए। अच्छे खेल के लिए विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें