Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

24th October 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

टी-20 वर्ल्डकप : वैभव सूर्यवंशी का इतिहासिक शतक, फाइनल में अंग्रेजों के खिलाफ तोड़े कई रिकॉर्ड्सकप,

Munesh Kumar Shukla Sat, Feb 7, 2026

आईसीसी मेन्स अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में 6 फरवरी (शुक्रवार) को वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले से जबरदस्त प्रदर्शन किया. हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में इंग्लैंड के खिलाफ हुए इस खिताबी मुकाबले में वैभव ने सिर्फ 55 गेंदों पर शतक पूरा किया. वैभव ने शतकीय आंकड़े तक पहुंचने के क्रम में 8 चौके और 8 छक्के लगाए. वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बल्लेबाजी रही और उन्होंने 71 गेंदों पर अपने 150 रन पूरे कर लिए.वैभव ने कुल मिलाकर 80 गेंदों पर 175 रन बनाए, जिसमें 15 छक्के और 15 चौके शामिल रहे. वैभव को मैनी लम्सडेन ने आउट किया. 14 साल के वैभव अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज हैं. साथ ही अंडर-19 वर्ल्ड कप के इतिहास का ये दूसरा सबसे तेज शतक रहा. वहीं वैभव सूर्यवंशी ऐसे तीसरे भारतीय हैं जिन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक लगाया. इससे पहले उन्मुक्त चंद और मनजोत कालरा ही ऐसा कर पाए थे. वैभव अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बैटर भी बन चुके हैं. वैभव किसी अंडर-19 वर्ल्ड कप मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैटर भी हैं. वैभव सूर्यवंशी अब अंडर-19 वर्ल्ड में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. वैभव ने इस टूर्नामेंट में कुल 30 छक्के लगाए. वैभव ने साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर डेवाल्ड ब्रेविस और न्यूजीलैंड के एफिन एलन का रिकॉर्ड तोड़ दिया. ब्रेविस ने 2022 के संस्करण में 18 छक्के लगाए. वहीं एलन ने 2016 और 2018 के संस्करण को मिलाकर कुल 18 छक्के लगाए थे.