Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

29th June 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 28-06-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-06-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-06-2026

विदेश मंत्रालय के बयान से छिड़ी नई बहस

पिता ने मंगेतर के परिवार पर भी लगाए गंभीर आरोप

एक दिवसीय क्रिकेट : विराट कोहली ने एकदिवसीय क्रिकेट में लगाया 53 वाँ शतक ।रचा इतिहास।

Munesh Kumar Shukla Wed, Dec 3, 2025

रायपुर

अफ्रीका के खिलाफ कोहली का लगातार तीसरा शतक।

रायपुर वनडे में विराट कोहली 93 गेंद में 102 रन बनाकर आउट हुए। भारतीय पारी के 40वें ओवर में कोहली लुंगी एनगिडी के ओवर में बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में कैच आउट हुए।

कोहली ने अपनी पारी में सात चौके और दो छक्के लगाए। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछली तीनों पारियों में कोहली ने शतक लगाया है। उन्होंने विश्व कप 2023 में शतक ठोका था। इसके बाद रांची और फिर रायपुर में 100 रन पूरे किए।

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दमदार शतक लगाया। विराट कोहली ने रायपुर में खेले जा रहे वनडे में 90 गेंद में 100 रन पूरे किए। विराट कोहली ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में लगाातार दूसरे मैच में शतक जड़ा है। वह दूसरे मैच में 90 गेंद में सात चौके और दो छक्के की मदद से शतक तक पहुंचे।

इससे पहले रांची में हुए मुकाबले में विराट कोहली ने 120 गेंद में 135 रन की पारी खेली थी। कोहली ने इस दौरान सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड भी तोड़ा था। वह किसी एक फॉर्मेट में 51 से ज्यादा शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने थे।भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी वनडे सीरीज में लगातार दूसरे मैच में शतक लगाया है। कोहली ने रायपुर में दूसरे वनडे में 90 गेंदों में 100 रन पूरे किए। इससे पहले रांची में उन्होंने 135 रन बनाए थे।

कैरियर और उपलब्धियां

पदार्पण: उन्होंने 18 अगस्त 2008 को श्रीलंका के खिलाफ एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (ODI) मैच में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया।

कप्तान: कोहली ने भारत को कई सफलताओं तक पहुंचाया, जिसमें ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट श्रृंखला जीत और ICC विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप मेस शामिल है।

रिकॉर्ड: उनके नाम ODI क्रिकेट में सर्वाधिक शतक (53 शतक, 4 दिसंबर 2025 तक) बनाने का रिकॉर्ड है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके कुल 82 शतक (टेस्ट में 30, ODI में 51, T20I में 1) हैं।

पुरस्कार: उन्होंने 2017 और 2018 में ICC क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी सहित कई ICC पुरस्कार जीते हैं।

व्यक्तिगत जीवन

जन्म: विराट कोहली का जन्म 5 नवंबर 1988 को दिल्ली में हुआ था।

परिवार: उनके पिता प्रेम कोहली एक वकील थे और उनकी माता सरोज कोहली एक गृहिणी हैं।

पत्नी: उन्होंने 2017 में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से शादी की।

फिटनेस: वह अपनी बेहतरीन फिटनेस के लिए जाने जाते हैं और अपने खेल के प्रति समर्पण के लिए 120% तैयारी का मंत्र अपनाते हैं।