Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

29th June 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 28-06-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-06-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-06-2026

विदेश मंत्रालय के बयान से छिड़ी नई बहस

पिता ने मंगेतर के परिवार पर भी लगाए गंभीर आरोप

टी-20 वर्ल्डकप : वेस्टइंडीज ने इटली को 42 रन से हराकर जीती लगातार चौथी जीत

Munesh Kumar Shukla Thu, Feb 19, 2026

वेस्टइंडीज ने टी-20 वर्ल्डकप के 37वें मुकाबले में इटली को 42 रन से हराते हुए ग्रुप-सी में अपनी लगातार चौथी जीत दर्ज की। गुरुवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में दिन के पहले मैच में इटली ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया।वेस्टइंडीज ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए। टीम की ओर से शाई होप ने शानदार अर्धशतक लगाया। उन्होंने 46 बॉल पर 75 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। उनके अलावा रोस्टन चेज ने 24 रन और शेरफेन रदरफोर्ड ने नाबाद 24 रन बनाए। शाई होप की इस बेहतरीन पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।इटली को 166 रनों का लक्ष्य मिला, लेकिन उनके बल्लेबाज पूरी तरह दबाव में नजर आए। बेन मैनेंटी ने 26 रन और जेजे स्मट्स ने 24 रन बनाए। इसके अलावा एंथोनी मोस्का ने 19 और ग्रांट स्टीवर्ट ने 12 रन का योगदान दिया। बाकी 7 बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को भी पार नहीं कर सके और टीम 18 ओवर में 123 रन पर ऑलआउट हो गई।वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। शमार जोसेफ ने 4 विकेट लिए, मैथ्यू फोर्ड ने 3 और गुडाकेश मोती ने 2 विकेट चटकाए। अकील हुसैन को भी 1 विकेट मिला। इटली की ओर से क्रिशन कलुगमागे और बेन मैनेंटी ने 2-2 विकेट लिए, जबकि अली हसन और थॉमस ड्राका को 1-1 सफलता मिली।इस जीत के साथ वेस्टइंडीज ने ग्रुप-सी में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है। वहीं, इटली के लिए यह हार निराशाजनक रही और टीम को आगामी मैचों में बेहतर प्रदर्शन की जरूरत है। वेस्टइंडीज की आक्रामक बल्लेबाजी और कुशल गेंदबाजी ने उन्हें यह आसान जीत दिलाई।इस मैच ने दर्शकों को रोमांचक मुकाबला देखने को दिया, जिसमें वेस्टइंडीज ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में संतुलित प्रदर्शन कर जीत अपने नाम की।