Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

16th August 2026

BREAKING NEWS

30 अक्टूबर से गौरी में बहेगी शिवमहापुराण की रसधार

TV Bharatvarsh E Paper 15-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 14-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 13-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 12-08-2026

भारतीय महिला टीम : विश्व चैंपियन भारतीय महिला टीम को वनडे सीरीज के पहले मैच में 6 विकेट से हार

Munesh Kumar Shukla Tue, Feb 24, 2026

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम को अपने पहले वनडे मैच में 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। भारत ने नवंबर 2025 में पहली बार महिला विश्व कप का खिताब जीता था और टी20 सीरीज में सफलता हासिल करने के बाद वनडे सीरीज की शुरुआत में ही पीछे रह गया। मैच ब्रिस्बेन के एलेन बॉर्डर फील्ड पर खेला गया।भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 49वें ओवर में 214 रनों का स्कोर बनाया। टीम की शुरुआत बेहद धीमी रही, जहां प्रतिका रावल दूसरी ही गेंद पर डक हो गईं। शैफाली वर्मा (4) और जेमिमा रोड्रिग्स (8) भी अपना खास योगदान नहीं दे पाईं। हालांकि स्मृति मंधाना ने एक छोर संभाला और 58 रनों की पारी खेली। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 84 गेंदों में 53 रन बनाए। सभी 7 गेंदबाजों की इकोनॉमी 5 से कम रही। ऑस्ट्रेलिया ने कप्तान एलिसा हीली और फोबे लीचफील्ड की शानदार शुरुआत के बल पर आसानी से रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 55 रनों की साझेदारी की। लीचफील्ड 32 गेंदों पर 32 रन बनाकर 11वें ओवर में आउट हुईं, वहीं जॉर्जिया वॉल अगली ही गेंद पर पवेलियन लौट गईं। हीली और बेथ मूनी ने तीसरे विकेट के लिए 50 रन जोड़े। चौथे विकेट के लिए मूनी और एनाबेल सदरलैंड ने 85 रनों की साझेदारी की। सदरलैंड ने 44 गेंदों में 48 रन बनाकर छक्का लगाते ही मैच भारत के नाम होने से रोक दिया।इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है और भारतीय टीम के लिए सीरीज में वापसी का रास्ता कठिन हो गया है।