Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

5th October 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज यानी गुरुवार को लोकभवन में कैबिनेट बैठक होनी है।

admin Thu, Jan 18, 2024

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज यानी गुरुवार को लोकभवन में कैबिनेट बैठक होनी है।
बैठक में गन्ना मूल्य में वृद्धि, सेमीकंडक्टर नीति सहित 15 प्रस्तावों मुहर लग सकती है। गन्ना मूल्य में 20 से 25 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि का प्रस्ताव है।
इसके अतिरिक्त प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड के आरोपियों के एनकाउंटर और अतीक अहमद व उसके भाई अशरफ की हत्या के मामले की न्यायिक जांच रिपोर्ट भी कैबिनेट में रखी जा सकती है।
गौरतलब है कि प्रदेश सरकार ने उमेश पाल हत्याकांड के आरोपियों के एनकाउंटर के लिए पिछले वर्ष 15 अप्रैल को न्यायिक जांच आयोग का गठन किया था।
इसके अलावा आयोग ने अतीक के बेटे असद, शूटर मोहम्मद गुलाम, अरबाज और विजय चौधरी उर्फ उस्मान के एनकाउंटर की जांच की थी।
एक और न्यायिक आयोग का गठन किया गया था, जिसने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या की भी जांच की थी।
दोनों न्यायिक आयोग अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपी है। गुरुवार को होने वाले कैबिनेट की बैठक में इसे पेश किया जा सकता है।

इन प्रस्तावों पर भी लग सकती है मुहर

बैठक में अयोध्या के एयरपोर्ट का नामकरण महर्षि वाल्मीकि के नाम पर मुहर लग सकती है।
अग्निशमन सेवा अधिनियम में संशोधन, चौरी-चौरा के नाम पर मुंडेरा नगर पंचायत का नाम का प्रस्ताव भी पेश किया जा सकता है।
उप्र मेट्रो रेल कारपोरेशन को राज्य स्थानीय कर, संपत्ति कर, गृहकर, सर्विस चार्ज, जलकर, विज्ञापन कर और पार्किंग शुल्क में मिलेगी छूट तीन निजी विश्वविद्यालय- जेएसएस विवि नोएडा, सरोज इंटरनेशनल विवि लखनऊ, शारदा विवि आगरा की स्थापना और आगरा में माध्यमिक शिक्षा विभाग से भूमि का पीएसी को निशुल्क हस्तांतरण संबंधित कई प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।