Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

1st October 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

: वैवाहिक विवादों के लिए प्री-लिटिगेशन स्तर पर विवाद निवारण के विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन ।।

admin Thu, Jun 20, 2024

उन्नाव उत्तर प्रदेश 20.06.2024

वैवाहिक विवादों के लिए प्री-लिटिगेशन स्तर पर विवाद निवारण के विषय पर विधिक जागरूकता शिविर।

[video width="848" height="480" mp4="https://tvbharatvarsh.in/storage/2024/06/VID-20240620-WA0032.mp4"][/video] उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ कि कार्ययोजना वर्ष 2024-2025 के क्रियान्वन के क्रम में कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उन्नाव की माननीय जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष/जिला जज श्रीमती प्रतिमा श्रीवास्तव, महोदया के दिशा निर्देश में आज दिनांक 20.06.2024 को प्राइमरी स्कूल ख्वाजिगीपुर,करोवन तहसील सदर, उन्नाव में वैवाहिक विवादों के लिए प्री-लिटिगेशन स्तर पर विवाद निवारण के सम्बन्ध में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उन्नाव के द्वारा सम्पन्न किया गया।

 उक्त शिविर में गिरीश श्रीवास्तव उपस्थित लोगों को बताया कि यह एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमे आप बिना किसी खर्चे के किसी न्यायालय में मुकदमा दायर करने से पहले जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में प्रार्थना-पत्र देकर अपने विवाद का समाधान करा सकते है इसमें किसी भी अधिवक्ता की अवश्यकता नही होती है और यह देखा गया है कि जो मुकदमे मध्यस्थता हेतु न्यायालय से भेजे जाते है उसमें सुलह होने की संभावना अधिक होती है। जो वैवाहिक मुकदमे न्यायालय में दायर है उसका निस्तारण होने में काफी समय व पैसा बर्बाद होता है। प्री-लिटिगेशन स्तर पर वैवाहिक मामलो के निस्तारण से पैसे व समय की बचत होती है और न्याय सुगमता से मिल जाता है। तथा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत- 13.07.2024 अदालत के सम्बन्ध में बताते हुए जनमानस से अपने वाद निपटाने व सहयोग की अपील की। उक्त कार्यक्रम में श्री शैलेन्द्र पाण्डेय एन.जी.ओ. भारत उन्नयन समिति द्वारा बताया गया कि पति-पत्नी के मध्य विभिन्न कारणों से उत्पन्न हुए वैवाहिक विवाद का समाधान प्री-लिटिगेशन के माध्यम से एवं मध्यस्थता के माध्यम से कराया जाता है| मध्यस्थता से विवादित पक्षों के बीच बातचीत होती है, एक तटस्थ तृतीय पक्ष द्वारा सहायता प्रदान की जाती है| तथा अपने एन,जी.ओ द्वारा प्रदान की जाने वाली सभी योजनाओं के बारे में बताया गया ।

उक्त कार्यक्रम में सुधांशु बाजपेई लेखपाल ने शासन द्वारा चल रही योजनाओं के बारे में एवं लोक अदालत विस्तार से बताया गया बताया गया|

उक्त कार्यक्रम में श्री शैलेन्द्र पाण्डेय एन.जी.ओ. भारत उन्नयन समिति,अशोक सैनी , सुधांशु बाजपेई लेखपाल, गिरीश श्रीवास्तव व रजनीश श्रीवास्तव पराविधिक स्वयंसेवक एवं बड़ी संख्या में आम जनमानस उपस्थित रहें| कार्यक्रम का संचालन गिरीश श्रीवास्तव द्वारा किया गया तथा वहाँ उपस्थित आये व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया।

अभिषेक मिश्रा ब्यूरो चीफ उन्नाव