: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस पर एक महिला ने छेड़छाड़ का आरोप
admin Fri, May 3, 2024
कोलकाता पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस पर एक महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।
महिला ने कोलकाता पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
तृणमूल की राज्यसभा सांसद ने दावा किया है कि शिकायतकर्ता को शिकायत दर्ज कराने के लिए हेयर स्ट्रीट पुलिस स्टेशन ले जाया गया।
उन्होंने कहा, 'महिला ने राज्यपाल पर उसके साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। महिला जब राजभवन गईं तो राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने उनके साथ छेड़छाड़ की, यौन उत्पीड़न किया और गलत व्यवहार किया।'उन्होंने कहा कि यह चौंकाने वाला और अपमानजनक है।
विज्ञापन