: AAP नेता संजय सिंह ने राज्यसभा चुनाव के लिए किया नामांकन।
admin Tue, Jan 9, 2024
शराब घोटाला मामले में जेल में बंद AAP नेता संजय सिंह ने आज राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन कर दिया है।
उन्हें दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट से पहले ही व्यक्तिगत रूप से नामांकन दाखिल करने की छूट मिल गई थी।
शुक्रवार को राउज एवन्यू कोर्ट ने संजय सिंह को राज्यसभा के सदस्य के रूप में दोबारा नामांकन फार्म भरने की इजाजत दी थी।
सोमवार को संजय सिंह को कमरा नंबर 201 प्रमुख सचिव सह परिवहन आयुक्त का कार्यालय, परिवहन विभाग, 5/9 अंडर हिल रोड, दिल्ली 110054 स्थित रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय में ले जाया गया, ताकि वह अपना नामांकन पत्र जमा कर सकें।
नामांकन और दस्तावेजों की जांच की उपरोक्त प्रक्रिया पूरी होने तक संजय सिंह यहीं मौजूद रहे।
कोर्ट से मिल गई थी इजाजत
बता दें कि, दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने संजय सिंह को राज्यसभा सदस्य पदों के लिए चुनाव कराने के लिए नियुक्त रिटर्निंग ऑफिसर के पास ले जाने की इजाजत दे दी थी।
जेल अधिकारियों को 8 और 10 जनवरी को सुबह 11 बजे संजय सिंह को रिटर्निंग ऑफिसर के पास ले जाने का निर्देश दिया गया था।
सिंह ने नामांकन पत्र जमा करने और उनकी जांच के लिए आरओ के समक्ष पेश होने की अनुमति के लिए आवेदन दायर किया था।
बात करने की नहीं थी अनुमति
संजय सिंह को किसी भी मोबाइल फोन का उपयोग करने और इस मामले या सीबीआई मामले के किसी अन्य आरोपी, संदिग्ध या गवाह से बात करने की अनुमति नहीं दी गई थी।
संजय सिंह को प्रेस को संबोधित करने या कोई सार्वजनिक बैठक आयोजित करने की अनुमति नहीं दी गई थी।
संजय सिंह को अपने नामांकन और जांच प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के लिए अपने वकील के साथ-साथ अपने परिवार के सदस्यों से मिलने की अनुमति दी गई थी।
विज्ञापन