Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

2nd October 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

: राष्ट्रीय लोक अदालत में लगभग 56176 वादों का हुआ सफल निस्तारण।

admin Sat, Mar 9, 2024

उन्नाव 
आज दिनांक 09.03.2024 को उन्नाव जनपद में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन हुवा। लोक अदालत में लगभग 56176 वादों का हुआ सफल निस्तारण।
माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उ0 प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में तथा माननीय जनपद न्यायाधीश /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उन्नाव, श्रीमती प्रतिमा श्रीवास्तव के कुशल दिशा निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उन्नाव के द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया ।
आज दिनांक 09.03.2024 को राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ माननीय जनपद न्यायाधीश /अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उन्नाव, श्रीमती प्रतिमा श्रीवास्तव एवं अपर जिलाधिकारी श्री नरेन्द्र सिंह एवं एस०पी० सिद्धार्थ शंकर मीणा द्वारा प्रातः 10:00 बजे जनपद न्यायालय उन्नाव के केन्द्रीय हॉल में दीप प्रज्जवलित कर किया गया ।
जिसमें प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय श्री जैगम उद्दीन, सुश्री कुमुदनी वर्मा अध्यक्ष,स्थाई लोक अदालत, श्रीमती अल्पना सक्सेना अपर जिला जज, मो०असलम सिद्दीकी अपर जिला जज, श्रीमती ममता सिंह अपर जिला जज, श्री अनिल कुमार सेठ अपर जिला जज/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत, श्री विवेकानन्द विश्वकर्मा अपर जिला जज, श्रीमती शिप्रा आर्या अपर जिला जज, श्रीमती पूनम-।। अपर न्यायाधीश परिवार न्यायालय द्वितीय , श्री मनीष निगम अपर जिला जज /सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उन्नाव, श्री जयवीर सिंह नागर अपर जिला जज एफ.टी.सी., श्री रवि प्रकाश साहू अपर जिला जज एफ.टी.सी.-प्रथम, श्री स्वतंत्र प्रकाश अपर जिला जज फ़ास्ट ट्रैक, श्रीमती सुधा सिंह मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, उन्नाव तथा अन्य सभी सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण, बार एसोसिएशन के महामंत्री एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,उन्नाव के कर्मचारीगण व पैराविधिक स्वयंसेवक उपस्थित रहें।
राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ करते हुये जनपद न्यायाधीश महोदया द्वारा अधिक से अधिक वाद सुलह समझौते के आधार पर लोक अदालत में निस्तारित किये जाने का आह्वाहन किया गया| राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन में जनपद न्यायालय उन्नाव के विभिन्न न्यायालयों के न्यायिक अधिकारीगण द्वारा जिसमें मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के 72 वाद एवं मोटर दुर्घटना प्रतिकर के वादों में रू. 36769000 प्रतिकर अवार्ड किया गया| 74 वैवाहिक वाद, उत्तराधिकार के रु० 13550529.5 के प्रमाण पत्र जारी किये गये विविध दीवानी 18 वाद, तथा आपराधिक शमनीय 7308 वादों में रू. 875130 अर्थदंड ,एन.आई. एक्ट के 12 वाद, आरबीट्रेशन के 02 वाद एवं 174 अन्य वाद का निस्तारण किया गया। राजस्व के 34979, परिवार न्यायालय द्वारा 02 वैवाहिक प्रि-लिटिगेशन वाद तथा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उन्नाव द्वारा 01 वैवाहिक प्रि-लिटिगेशन वाद । ई-चलानी यातायात के 35 वाद का निस्तारण किया गया। अन्य प्रि-लिटीगेशन वादों जिसमें विद्युत से सम्बन्धित 11390 मामलों का प्रि-लिटीगेशन के वादों का भी निस्तारण किया गया| अन्य लघु वाद का विशेष लोक अदालत में कुल 456 वादों का निस्तारण किया गया| निस्तारित वैवाहिक वादों में से 15 जोड़ों ने आपसी सुलह- समझौते के आधार पर पुनर्मिलन के लिए सहमत हुए और भविष्य में बिना किसी मतभेद के एक साथ जीवन जीने के वादे के साथ एक-दूसरे को माला पहनाई और अपनी कानूनी लड़ाई समाप्त कर दी। इस प्रकार राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन में लगभग 56176 वादों का निस्तारण किया गया।
अभिषेक मिश्रा ब्यूरो चीफ उन्नाव