Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

29th June 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 28-06-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-06-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-06-2026

विदेश मंत्रालय के बयान से छिड़ी नई बहस

पिता ने मंगेतर के परिवार पर भी लगाए गंभीर आरोप

: आज दिनांक 13.07.2024 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में लगभग 67412 वादों का हुआ सफल निस्तारण ।

admin Sat, Jul 13, 2024

उन्नाव।

आज दिनांक 13.07.2024 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में लगभग 67412 वादों का हुआ सफल निस्तारण ।

माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उ0 प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक 13.07.2024 को माननीय जनपद न्यायाधीश /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उन्नाव,  प्रतिमा श्रीवास्तव की अध्यक्षता में  जैगम उद्दीन प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय तथा  नित्यानंद श्रीनेत्र, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण,  सिद्धार्थ शंकर मीणा पुलिस अधीक्षक एवं श्री नरेन्द्र सिंह अपर जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ प्रातः 10:00 बजे जनपद न्यायालय उन्नाव के केन्द्रीय हॉल में दीप प्रज्जवलित कर किया गया ।

जिसमें, मो०असलम सिद्दीकी अपर जिला जज, डॉ. सत्यवान सिंह अपर जिला जज, श्रीमती ममता सिंह अपर जिला जज, श्रीमती शिप्रा आर्या अपर जिला जज/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत, श्रीमती स्वप्ना सिंह अपर न्यायाधीश परिवार न्यायालय प्रथम, श्रीमती पूनम-II अपर न्यायाधीश परिवार न्यायालय द्वितीय, श्री मनीष निगम अपर जिला जज /सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उन्नाव, श्री जयवीर सिंह नागर अपर जिला जज, श्री शैलेन्द्र सिंह यादव अपर जिला जज, श्री रवि प्रकाश साहू अपर जिला जज एफ.टी.सी-1, श्री स्वतंत्र प्रकाश अपर जिला जज फ़ास्ट ट्रैक, श्रीमती भव्या तिवारी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, उन्नाव तथा अन्य सभी सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,उन्नाव के कर्मचारीगण व पराविधिक स्वयंसेवक उपस्थित रहें।

राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ करते हुये जनपद न्यायाधीश महोदया द्वारा अधिक से अधिक वाद सुलह समझौते के आधार पर लोक अदालत में निस्तारित किये जाने का आह्वाहन किया गया।

राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन में जनपद न्यायालय उन्नाव के विभिन्न न्यायालयों के न्यायिक अधिकारीगण द्वारा जिसमें मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के 100 वाद एवं मोटर दुर्घटना प्रतिकर के वादों में रू. 56032500 प्रतिकर अवार्ड किया गया।

121 वैवाहिक वाद, बैंक रिकवरी 920 वाद का निस्तारण किया गया जिनमें रू. 101665000 धनराशि की अदायगी हेतु तय की गयी, बी.एस.एन.एल एवं फाइनेंस कंपनी के कुल 118 वाद में रु०1202215 धनराशि की अदायगी हेतु तय की गयी, उत्तराधिकार के रु० 51799085.16 के प्रमाण पत्र जारी किये गये विविध दीवानी 36 वाद, तथा आपराधिक शमनीय 6896 वादों में रू. 460890 अर्थदंड ,एन.आई.एक्ट के 06 वाद, आरबीट्रेशन के 01 वाद एवं 624 अन्य वाद का निस्तारण किया गया। राजस्व के 38064, परिवार न्यायालय द्वारा 01 वैवाहिक प्रि-लिटिगेशन वाद तथा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उन्नाव द्वारा 06 वैवाहिक प्रि-लिटिगेशन वाद निस्तारण किया गया ।

ई-चलानी यातायात के 07 वाद, नगरपालिका के 675 वाद, सी.एम.ओ. द्वारा 287 वादों का निस्तारण किया गया। अन्य प्रि-लिटीगेशन वादों जिसमें विद्युत से सम्बन्धित 19064 मामलों का प्रि-लिटीगेशन के वादों का भी निस्तारण किया गया| अन्य लघु वाद का विशेष लोक अदालत में कुल 486 वादों का निस्तारण किया गया| निस्तारित वैवाहिक वादों में से 37 जोड़ों ने आपसी सुलह- समझौते के आधार पर पुनर्मिलन के लिए सहमत हुए और भविष्य में बिना किसी मतभेद के एक साथ जीवन जीने के वादे के साथ एक-दूसरे को माला पहनाई और अपनी कानूनी लड़ाई समाप्त कर दी। इस प्रकार राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन में लगभग 67412 वादों का निस्तारण किया गया।

Tv भारतवर्ष न्यूज़ नेटवर्क के लिए जनपद उन्नाव से जिला ब्यूरो चीफ अभिषेक मिश्रा की एक रिपोर्ट।।।