: राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर अपर जिला जज मनीष निगम ने किया रवाना ।
admin Tue, Mar 5, 2024
उन्नाव
दिनांक- 09.03.2024 को सुनिश्चित राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु जिला अपर जज उन्नाव मनीष निगम और अपर सिविल जज आकांक्षा अवस्थी ने जनपद न्यायालय परिसर, उन्नाव से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।

माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ, के निर्देशों के अनुपालन में दिनांक- 09.03.2024 को सुनिश्चित राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु आम जन मानस में प्रचार-प्रसार हेतु माननीया जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उन्नाव श्रीमती प्रतिमा श्रीवास्तव महोदया के दिशा निर्देश में जनपद न्यायालय परिसर, उन्नाव से सुश्री कुमुदनी वर्मा, अध्यक्ष महोदया स्थाई लोक अदालत एवं श्री राजेश त्रिपाठी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसल द्वारा आज दिनांक-05.03.2024 को हरी झण्डी दिखाकर प्रचार वाहन को रवाना किया गया|
https://youtu.be/fgOIqEOtMlE?si=2S-IsjlUrF94Xl1jइसी क्रम में अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उन्नाव श्री मनीष निगम एवं सुश्री आकांक्षा अवस्थी अपर सिविल जज (जु०डि०) कोर्ट सं-02 द्वारा हरी झण्डी दिखाकर प्रचार वाहन को रवाना किया गया|
इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के समस्त कर्मचारीगण, स्थाई लोक अदालत के सदस्यगण, पैराविधिक स्वयंसेवक आदि उपस्थित रहें|
अभिषेक मिश्रा ब्यूरो चीफ उन्नाव
विज्ञापन