: बीघापुर तहसील गेट गिरने से अधिवक्ता घायल
admin Mon, Sep 12, 2022
बीघापुर उन्नाव
उन्नाव जनपद के तहसील बीघापुर में लगे लोहे के गेट के गिर जाने से तहसील के अधिवक्ता सुनील कुमार श्रीवास्तव गम्भीर रुप से घायल हो गये।
तहसील का यह गेट पहले से ही टूटा हुआ था ।तहसील प्रशासन द्वारा उसे ठीक नहीं कराया गया था ।गेट रस्सी से बंधाँ था।
अधिवक्ता सुनील श्रीवास्तव मोटरसाइकिल से अपने जूनियर के साथ तहसील से निकले तभी अचानक तहसील का गेट गिर गया जिससे अधिवक्ता के सर पर काफी चोट लग गई और अधिवक्ता मौके पर ही बेहोश हो गया ।
[video width="1920" height="1080" mp4="https://tvbharatvarsh.in/storage/2022/09/20220912_132248_001_001.mp4"][/video]आनन फानन में अधिवक्ताओं नें सुनील श्रीवास्तव को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पाटन ले गये जहां उपचार के बाद उन्हे शाम को डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन