Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

30th September 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

: अधिवक्ता प्रभात सिंह को तहसील में तैनात कानून गो ने बस्ते में जाकर दी धमकी ।तहसीलदार बीघापुर के नाम पर 50,000 लेने का है मामला ।

admin Wed, Aug 7, 2024

बीघापुर उन्नाव

अधिवक्ता को कानून गो ने दी धमकी ।50,000 रुपया तहसीलदार बीघापुर के नाम पर लेने का आरोप ।

मामला खुलने पर अधिवक्ता ने पैसा वापस करने का बनाया दबाव ।

तहसीलदार के सामने पार्टी ने दिया 50,000 रुपया अजय सिंह को देने का बयान ।

पीड़ित ने बताया कि कानून गो अजय सिंह ने तहसीलदार अरसला नाज के नाम पर लिए 50,000 ।

  अधिवक्ता प्रभात सिंह ने बताया कि तहसील बीघापुर में तैनात कानूनगो जनपद रायबरेली के सरेनी क्षेत्र के  रहने वाले अजय सिंह उर्फ बचई सिंह पूरी तहसील को हाइजैक किए है पूरी तहसील में आने वाले लोगों को अपने आफिस में बुलाता है और दिन भर वसूली का काम करता है और अधिकारियों को पैसा दिलाता है ।जिससे तहसील में अधिवक्ताओं का काम है समाप्त हो गया है ।आने वाले लोग वकीलों के बस्ते में जाने के बजाय कानूनगो के आफिस जाते है दिन भर आफिस में अजय सिंह जमावड़ा लगाए रहते है ।तहसीलदार बीघापुर के सिपहसालार है अजय सिंह।

प्रभात सिंह का कहना है कि पड़ोसी जिले के होने के कारण पूरी दबंगई से करते है क्षेत्र में वसूली ।

सभी कानूनगो के क्षेत्रों के वह काम जिनमे पैसा मिलना है सभी फाइलों और कामों पर जमा रखा है कब्जा ।

दिन भर तहसीलदार के साथ लगे रहते है हां हुजूरी में ।

और जिस मामले को लेकर शिकायत हुई उसमे भी अधिवक्ता प्रभात सिंह के क्लाइंट लल्लू से अजय सिंह ने तहसीलदार अरसला नाज के नाम पर पिथई खेड़ा के मामले में  लिए 50,000।

इसके बाद विपक्षी पार्टी से भी ले लिए पैसे ।

और अब लल्लू को धमकाया कि किसी से नहीं कहोगे कि अजय सिंह ने पैसे लिए ।

जब यह बात लल्लू ने अपने अधिवक्ता प्रभात सिंह को बताई तो अधिवक्ता प्रभात सिंह ने तहसीलदार अरसला नाज से 50,000 रुपया शिकायत की ,कि आपके नाम पर कानूनगो ने 50,000 रुपए लिए है मगर इस शिकायत के बावजूद भी तहसीलदार को विश्वास नहीं हुआ क्यों कि अजय सिंह का प्रभाव बहुत ज्यादा है क्योंकि कमाऊ पूत है अजय सिंह ,फिर प्रभात सिंह ने लल्लू को बुलाकर तहसीलदार के सामने पेस करा दिया जिससे पूरा मामला जब तहसीलदार के सामने खुल गया तो तब उन्होंने माना,और कानूनगो को तलब किया ।

जिसके बाद बिलबिलाए कानूनगो सीधे प्रभात सिंह के बस्ते में पहुंचे और धमकाते हुए बोले कि तुम मेरी शिकायत करोगे तहसील में वकालत नही कर पाओगे जानते हो मेरी पकड़ मंत्री तक है तुम मेरा कुछ नही उखाड़ पाओगे ,लेकिन अब देखते है तुम तहसील में कैसे वकालत करते हो ,तुमको देख लूंगा ।मेरे खिलाफ तहसील का कोई अधिकारी कोई कार्यवाही नहीं करेगा ।

अजय सिंह कानून गो का रौब देखिए की उसने प्रभात सिंह से कहा कि मैं पैसे लेता हूं तो अपनी दम पर लेता हूं और सबको देता हूं मेरा कुछ नही होगा ।

यह दबंग राजस्व निरीक्षक अजय सिंह रायबरेली में माननीय मंत्री श्री दिनेश सिंह का खास बताकर अधिकारियों पर रौब झाड़ता है और उनके नाम का नाजायज फायदा ले रहा है। यह आरोप प्रभात सिंह ने लगाए ।

उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के सभी कामों को प्रभावित करता है यदि अधिवक्ता किसी काम को करना चाहते हैं तो इसकी इतनी दखलअंदाजी रहती है कि वह काम अधिवक्ता सहजता से नहीं कर पाते है ,जब तक कि जब तक इनके मन मुताबिक घूस इनको भुगतान न कर दे।

ऐसी स्थिति में अधिवक्ताओं के साथ हो रहे अन्याय को देखते हुए जनता जनार्दन के काम को रोके जाने से मन बहुत व्यथित हुआ तब निर्णय लिया इस भ्रष्टचारी राजस्व निरीक्षक के विरुद्ध आवाज आवाज उठाने के लिए सभी अधिवक्ताओं  ने एक जुट होकर आगे की रणनीति बनाकर आंदोलन की चेतावनी दी ।