: बीजेपी के विधायक के कार्यालय पर ईडी के पहुंचने के बाद राजनीतिक गलियारे में हलचल तेज ।
admin Wed, Apr 24, 2024
लखनऊ उत्तर प्रदेश
रीयल एस्टेट का कारोबार करने वाली तुलसियानी ग्रुप की कंपनी से बीजेपी विधायक अजय सिंह और उनके भाई भी जुड़े हुए है।
[video width="478" height="270" mp4="https://tvbharatvarsh.in/storage/2024/04/VID-20240424-WA0040.mp4"][/video]मशहूर फिल्म अभिनेता शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान तुलसियानी ग्रुप की ब्रांड एंबेसडर रह चुकी हैं।
तुलसियानी ग्रुप पर पंजाब नेशनल बैंक के कर्ज की रकम हड़पने का भी आरोप है।कई निवेशकों ने इस कंपनी पर मुकदमा दर्ज करवाया था।
बीजेपी के विधायक के कार्यालय पर ईडी के पहुंचने के बाद राजनीतिक गलियारे में हलचल तेज हो गई है।
चर्चा ये भी है कि बीजेपी के ही किसी कद्दावर नेता के इशारे पर यह कार्यवाही हो रही है।हालांकि विधायक ने ऐसा कोई संकेत नहीं दिया है।
बीजेपी विधायक अजय सिंह ने कहा कि मैं किसी भी जांच के लिए तैयार हूं, तीन साल पहले मेरे यहां इनकम टैक्स का रेड पड़ा था फिर ईडी की रेड है।
मैं दावे के साथ कहता हूं कि समय आने पर मैं दूध का दूध पानी का पानी कर दूंगा।
विज्ञापन