: कमलनाथ के बाद अब मनीष तिवारी भी BJP के संपर्क में।
admin Sun, Feb 18, 2024
कांग्रेस
कांग्रेस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कमलनाथ के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों के बीच अब पंजाब से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है।
सूत्रों के अनुसार, पंजाब के आनंदपुर साहिब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी भी बीजेपी के संपर्क में हैं और पार्टी में शामिल हो सकते हैं।
कहा जा रहा है कि इस बार मनीष तिवारी आनंदपुर साहिब की जगह बीजेपी के चुनाव चिन्ह पर लुधियाना लोकसभा से चुनाव लड़ना चाहते हैं।
बीजेपी सूत्रों ने बताया कि लुधियाना सीट में पार्टी के पास सक्षम उमीदवार है।
सीट को लेकर मनीष तिवारी के बीजेपी में शामिल होने को लेकर पेंच फंसा हुआ है।
विज्ञापन