Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

30th June 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 29-06-2026

TV Bharatvarsh E Paper 28-06-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-06-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-06-2026

विदेश मंत्रालय के बयान से छिड़ी नई बहस

: IIT BHU केस: आरोपियों की गिरफ्तारी पर अखिलेश का तंज- ये बीजेपी की नई फसल है।

admin Sun, Dec 31, 2023

IIT BHU

आईआईटी बीएचयू में करीब दो महीने पहले हुए गैंगरेप के मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के 60 दिन बाद हुई गिरफ्तारी को लेकर अखिलेश यादव समेत विपक्ष के कई नेताओं ने सवाल उठाए हैं। अखिलेश ने इन आरोपियों को बीजेपी से जुड़ा हुआ बताया है।
सपा अध्यक्ष ने कहा, "ये बीजेपी के दिग्गज नेताओं की छत्रछाया में सरेआम पनपते और घूमते भाजपाइयों की वो नई फसल, जिनकी 'तथाकथित जीरो टॉलरेंस सरकार' में दिखावटी तलाश जारी थी, लेकिन पुख्ता सबूतों और जनता के बीच बढ़ते गुस्से के दबाव में बीजेपी सरकार को आखिरकार इन दुष्कर्मियों को गिरफ्तार करना ही पड़ा। ये वही भाजपाई हैं जिन्होंने बीएचयू की एक छात्रा के साथ अभद्रता की सभी सीमाएं तोड़ दी थीं।"
वहीं इस घटना पर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि बीजेपी के लिए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ बस एक नारा है। मैंने उसी समय कहा था कि इस मामले में बीजेपी के लोग शामिल हैं। इस नारे की आड़ में ये सिर्फ बच्चियों का शोषण कर रहे हैं। उनके साथ दुष्कर्म कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई हो।

IIT बीएचयू की छात्रा के कपड़े उतरवाने वाले तीनों युवक अरेस्ट, 60 दिन बाद पुलिस ने दबोचा

उन्होंने कहा, दो महीने पहले हुई घटना में तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई, जो आरएसएस-बीजेपी से जुड़े हुए लोग हैं। मैंने उसी दिन कहा था कि इसमें बीजेपी के लोग शामिल हैं। कोई पदाधिकारी, कोई काशी प्रांत के अध्यक्ष का पीए। ये लोग पीएम, डिप्टी सीएम से मिल चुके हैं। इनके विधायक-सांसद और मंत्री इस तरह की घटनाओं में शामिल हैं।
इसके साथ ही अजय राय ने गिरफ्तारी में लगे इतने समय पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इन आरोपियों को बचाने की पूरी कोशिश की गई, लेकिन काशी की जनता का इतना दबाव बना कि पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी।
बता दें कि आईआईटी कैंपस में आधी रात को बुलेट से आए तीन लड़कों ने गन प्वाइंट पर छात्रा के कपड़े उतरवाए थे। छात्रा के कपड़े उतरवाकर आरोपियों ने इसका वीडियो भी बनाया था। घटना के बाद कैंपस में सुरक्षा की मांग को लेकर IIT BHU में लम्बा विरोध-प्रदर्शन हुआ था।

कब हुई थी घटना? 

बीते 2 नवंबर को पीड़ित आईआईटी सेकेंड ईयर की छात्रा अपने न्यू गर्ल्स हॉस्टल से रात में करीब डेढ़ बजे वॉक पर निकली थी। तभी रास्ते में मिले एक साथी के साथ कुछ दूर आगे बढ़ी थी कि बुलेट सवार तीन युवक कैंपस के अंदर घुस आए और छात्र-छात्रा को जबरदस्ती अलग-अलग कर दिया और फिर उसका यौन उत्पीड़न किया था।

कौन हैं आरोपी?

रिपोर्ट के मुताबिक, पकड़े गए सभी आरोपी वाराणसी के ही रहने वाले हैं और पुलिस ने उस बुलेट बाइक को भी बरामद कर लिया है जिसका इस्तेमाल इस वारदात में किया गया था। आरोपियों के नाम कुणाल पांडेय, अभिषेक चौहान और सक्षम पटेल है जिन्हें वाराणसी से ही गिरफ्तार किया गया है।