Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

2nd October 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

: जन्म प्रमाण बनवाने के लिए आवेदक लगा रहे तहसील व ब्लाक के चक्कर ।बिना एसडीएम के आदेश के एक ही व्यक्ति के दो दो जन्म प्रमाण पत्र जारी ।

admin Thu, Oct 26, 2023

बीघापुर उन्नाव
 
जनपद की बीघापुर तहसील में जन्म प्रमाण पत्र तथा मृत्यु प्रमाण के लिए आवेदक महीनो से तहसील बीघापुर व सुमेरपुर ब्लाक के चक्कर लगा रहे हैं।
महीनो से एसडीएम के आदेश के बाद भी तहसील रिपोर्ट नहीं पहुंची ।
आवेदक महीनो से लगा रहे है चक्कर ।
आकमपुर निवासी बृजमोहन पुत्र राजकुमार कई महीनो से जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए तहसील बीघापुर के चक्कर लगा रहा है ।
जब तहसील जाता है तो बताया जाता है की ब्लाक से रिपोर्ट नहीं आई ।
जब ब्लाक का जाता है तो सेक्रेटरी कहते है हम अपने हिसाब से काम करेंगे जब तहसील से आदेश आएगा तो रिपोर्ट  भेजेंगे ।
पीड़ित बृजमोहन तीन बार जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन कर चुका है जिसमें दो बार सेक्रेटरी द्वारा बिना एसडीएम के आदेश के जन्म प्रमाण जारी कर दिया गया ।
ब्लाक द्वारा एसडीएम कार्यालय न तो कोई रिपोर्ट भेजी गई और न ही एसडीएम के आदेश का इंतजार किया गया।
पीड़ित बृजमोहन ने तीसरी बार जो आवेदन किया अभी तक न तो ब्लाक से तहसील रिपोर्ट भेजी गई। और न ही अभी तक पीड़ित को कोई समुचित जबाब मिल पाया।
पीड़ित बृजमोहन आज पुनः एसडीएम बीघापुर से मिला और अपनी समस्या बताई एसडीएम बीघापुर ने पीड़ित बृजमोहन का प्रार्थना पत्र लेकर कार्यवाही का आश्वासन दिया ।

क्या है नया शासनादेश 

 
नए शासनादेश के अनुसार जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सबसे पहले आवेदक एसडीएम को प्रार्थना पत्र देगा ।
प्रार्थना पत्र की जांच कराने हेतु एसडीएम द्वारा विकास खंड को आदेशित किया जाता है 
तत्पश्चात विकास खंड से ग्राम पंचायत सेक्रेटरी की जांच रिपोर्ट आती है ।
जांच रिपोर्ट आने के बाद एसडीएम द्वारा  पोर्टल से जन्म प्रमाण पत्र जारी करने का आदेश जारी होता है ।
आदेश जारी होने के बात जन्म मृत्यु पंजीयन रजिस्ट्रार सेक्रेटरी द्वारा प्रमाण पत्र निर्गत जारी किया जाता है ।

क्यों जरूरी है एसडीएम की प्रमाण पत्र जारी करने की रिपोर्ट ?

 
नये शासनादेश के अनुसार बिना एसडीएम के द्वारा जारी आदेश के प्रमाण पत्र जारी नही किया जा सकता है ।
आधार कार्ड या अन्य दस्तावेजों में एसडीएम के आदेश की कापी है अनिवार्य ।