: (ED) के समन जारी होने के बावजूद नही पेश हुए अरविंद केजरीवाल।
admin Thu, Nov 2, 2023
नई दिल्ली
दिल्ली शराब घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।
मनीष सिसोदिया और संजय सिंह के अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ईडी की जांच के दायरे में आ चुके हैं।
हाल ही में ईडी ने केजरीवाल को पेश होने के लिए समन भेजा था।
हालांकि अरविंद केजरीवाल आज प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश नहीं हुए।
हालांकि उन्होंने पेशी से पहले ईडी को एक जवाब भेजा था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि उनके खिलाफ बीजेपी के कहने पर ये नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन