Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

18th August 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 18-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 17-08-2026

30 अक्टूबर से गौरी में बहेगी शिवमहापुराण की रसधार

TV Bharatvarsh E Paper 15-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 14-08-2026

: अरविंद केजरीवाल विपश्यना शिविर के लिए रवाना, ED ने 21 दिसंबर को पूछताछ का भेजा है समन।

admin Thu, Dec 21, 2023

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बुधवार (20 दिसंबर) को विपश्यना केंद्र के लिए रवाना हो गए हैं। सीएम केजरीवाल 30 दिसंबर तक यहां रहेंगे।
ऐसे में साफ है कि गुरुवार (21 दिसंबर) को दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिग केस में ईडी के समन पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल पेश नहीं होंगे।
अरविंद केजरीवाल को पिछली बार मामले में ईडी ने समन भेजकर 2 नवंबर को पेश होने के लिए कहा था, लेकिन इस दौरान भी वो पेश नहीं हुए और मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव को लेकर यहां प्रचार करने के लिए पहुंच गए।
केजरीवाल ने ईडी को लेटर लिखते हुए कहा था कि ये अवैध और राजनीति से प्रेरित है। ये सब बीजेपी बदले की राजनीति के तहत कर रही है।

आम आदमी पार्टी ने क्या कहा?

आप सांसद राघव चड्ढा ने मंगलवार (19 दिसंबर) को ईडी के समन पर सवाल उठाए थे।
उन्होंने कहा था, ''हर कोई जानता है कि मुख्यमंत्री विपश्यना के लिए रवाना हो रहे हैं। वह नियमित रूप से इस ध्यान पाठ्यक्रम के लिए जाते हैं। यह एक पूर्व निर्धारित और पूर्व घोषित योजना है।’’
उन्होंने कहा, ''वह वकीलों से परामर्श करेंगे। वे तय करेंगे कि ईडी को क्या जवाब देना है और कोई जवाब देना है या नहीं। यह घोषित किया जा चुका है कि वह (केजरीवाल) विपश्यना के लिए जाएंगे।''

कौन से आप नेता हुए गिरफ्तार

दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिग केस में ही पूर्व ड़िप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और आप के सांसद संजय सिंह कैद में हैं। बता दें कि ईडी ने दावा किया है कि आबकारी नीति से शराब डीलरों को फायदा पहुंचाया गया है।
वहीं इस आरोप को आप खारिज करते हुए कहती रही है कि केंद्रीय जांच एजेंसी का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है।