: विश्व कप में आस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड को 309 रन से हराया।
admin Wed, Oct 25, 2023
नई दिल्ली
ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड्स को 309 रन से हराकर बड़ी जीत दर्ज की।
कंगारू टीम की विश्व कप में यह लगातार तीसरी जीत है।
ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट पर 399 रन बनाए।
विश्व कप 2023 के 24वें मुकाबले में बुधवार को ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड्स को 309 रन से रौंद दिया।
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया।
शानदार फॉर्म में चल रहे ओपनर डेविड वार्नर ने धमाकेदार शतक जमाया तो इसके बाद ग्लेन मैक्सवेल ने महज 40 गेंद पर सेंचुरी जमाते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला।
विश्व कप इतिहास में यह सबसे तेज शतक है. इस धुंआधार पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट पर 399 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
जवाब में नीदरलैंड्स की टीम 21 ओवर में 90 रन पर ढेर हो गई
विज्ञापन