: मुरादाबाद लोकसभा सीट से आजम और अखिलेश यादव का घमासान हुआ पब्लिक ।
admin Wed, Apr 3, 2024
लखनऊ उत्तर प्रदेश
अखिलेश की मर्जी के बिना ही मुरादाबाद सीट पर एसटी हसन का टिकट काटकर रुचि वीरा को बना दिया गया प्रत्याशी?
अखिलेश-आज़म के बीच का घमासान हुआ पब्लिक, सपा प्रमुख द्वारा मुरादाबाद सीट पर एसटी हसन को उतारने का पत्र हुआ लीक।
अखिलेश यादव की तरफ से रुचि वीरा का टिकेट काट कर एसटी हसन को देने के लिए समाजवादी पार्टी ने पत्र जारी किया था, जो समय पर मुरादाबाद न पहुंचने पर रुचि वीरा को दे दिया गया।
सपा से बसपा और फिर घर वापसी
समाजवादी पार्टी से निकाली जाने के बाद रुचि वीरा ने बसपा ज्वाइन कर ली। साल 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में बसपा ने रुचि को बिजनौर से अपना उम्मीदवार बनाया। इस दौरान उन्हें हार का सामना करना पड़ा। साल 2023 में बसपा ने भी रुचि को पार्टी से निकाल दिया। इसके बाद रुचि फिर समाजवादी पार्टी में लौट आईं। साल 2022 के विधानसभा चुनाव में रुचि द्वारा दाखिल शपथ पत्र के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति 25 करोड़ 86 लाख रुपये है। बता दें कि रुचि वीरा समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान की चहेती मानी जाती हैं। कहते हैं कि आजम खान के कहने पर ही उनकी समाजवादी पार्टी में घर वापसी हुई थी।
आजम खान की खास हैं रुचि वीरा
बता दें कि मुरादाबाद से मौजूदा सांसद एसटी हसन को अब अपना नामांकन वापस लेना पड़ रहा है। खबरों की मानें तो अखिलेश यादव पर आजम खान का दबाव था।
इसलिए उन्होंने इस सीट से एसटी हसन का टिकट काट दिया और रुचि वीरा को इस सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। यानी कुल मिलाकर आजम खान के कहने पर ही अखिलेश यादव ने मुरादाबाद लोकसभा सीट के लिए रुचि वीरा को उम्मीदवार घोषित कर दिया है। इस बाबत नाराज एसटी हसन ने कहा कि वह समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार नहीं होंगे और अपना पर्चा वापस ले लेंगे।
विज्ञापन