: आजम खाँ को पड़ा दिल का दौरा
admin Wed, Sep 14, 2022
नई दिल्ली
सपा नेता आजम खान को दिल का दौरा पड़ा, हार्ट वेन में ब्लाकेज ।
समाजवादी पार्टी के रामपुर विधायक आजम खान की तबीयत अचानक खराब हो गई है। उन्हें दिल का दौरा पड़ने के बाद दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने मंगलवार को आजम खान की एंजियोप्लास्टी सर्जरी कर हार्ट में एक स्टंट डाला। आजम खान के करीबियों के मुताबिक उन्हें दो दिन पहले अचानक पसीने आया और सांस लेने में तकलीफ महसूस हुई थी।
दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें रामपुर से दिल्ली ले जाया गया। वहां उनके चेकअप हुए तो पता चला कि दो दिन पहले आजम खान को हार्ट अटैक हुआ था।
दिल के चेकअप पर पता चला कि उनकी दिल की एक नस में ब्लॉकेज है।इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें एंजयोप्लास्टि कराने की सलाह दी।सर गंगा राम अस्पताल के कुशल डॉक्टरों की एक टीम ने मंगलवार को आजम खान के दिल की एंजयोप्लास्टी कर एक स्टंट डाला है।अभी आजम खान डॉक्टरों की निगरानी में आईसीयूवार्ड में भर्ती हैं।
विज्ञापन