: राजकोट टेस्ट में भारत को बड़ा झटका, शतक के बाद मैदान छोड़ गए यशस्वी जायसवाल।
admin Sat, Feb 17, 2024
टेस्ट सीरीज
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला राजकोट में खेला जा रहा है।
इस मुकाबले के तीसरे दिन (17 फरवरी) भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली।
यशस्वी जायसवाल ने 122 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया, जिसमें 9 चौके और पांच छक्के शामिल रहे. यशस्वी के टेस्ट करियर का यह तीसरा शतक रहा।
हालांकि यशस्वी जायसवाल शतक लगाने के बाद ज्यादा देर मैदान पर नहीं रह पाए और उन्हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा।
यशस्वी जायसवाल को बैटिंग के दौरान पीठ में तकलीफ हो रही थी, साथ ही उनके बाएं पैर में क्रैम्प भी आ गया था।
यशस्वी ने रिटायर्ड हर्ट होने से 133 गेंदों पर 104 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और पांच छक्के शामिल रहे।
पूरा वाकया भारत की पारी के 42वें ओवर के बाद हुआ। उस ओवर की समाप्ति के बाद यशस्वी मैदान पर लेट गए।
यशस्वी को पीठ और बाएं पैर में तकलीफ महसूस हो रही थी। ऐसे में भारतीय टीम के फिजियो मैदान पर आए और उन्होंने यशस्वी के मदद की।
फिजियो से उपचार के बाद यशस्वी ने कुछ गेंदें जरूर खेलीं, लेकिन उनकी तकलीफ कम होने का नाम नहीं ले रही थी। ऐसे में उन्होंने मैदान से बाहर आने में ही भलाई समझी
विज्ञापन