Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

2nd October 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

: Big breking -अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन की कार्यवाही शुरू।तहसीलदार अरसला नाज और नायब तहसीलदार अशोक शुक्ला अयोध्या नगर पहुंचे । ।

admin Thu, Nov 16, 2023

बीघापुर उन्नाव
उन्नाव जनपद के तहसील बीघापुर के टाउन एरिया भगवंतनगर में अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन की कार्यवाही शुरू  ।
जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार अरसला नाज और नायब तहसीलदार अशोक कुमार शुक्ला ने तहसील के प्रशानिक अमले के साथ भगवंतनगर टाउन पहुंच कर की जांच ।

कृषिकीय भूमि का बिना आवासीय कराए हो रहा है करोड़ों की जमीनों के प्लाटिंग का कारोबार ।
 
अवैध प्लाटिंग से लग रहा है सरकार को राजस्व में लाखो का चूना।
   
खेती की जमीन का उपयोग परिवर्तन के बिना की जा रही है प्लाटिंग ।
[video width="848" height="480" mp4="https://tvbharatvarsh.in/storage/2023/11/VID-20231117-WA0041.mp4"][/video]    
मामले में तहसीलदार बीघापुर ने बताया कि भगवंतनगर टाउन एरिया में  एसके ट्रेडर्स के द्वारा अयोध्या नगर के नाम से टाउनशिप विकसित कर की जा रही थी।
प्लाटिंग जहां मौके पर पहुंचकर जांच की गई ।किसी भी भूमि का धारा 80 नही है और न  ही टाउनशिप के रूप में विकसित करने का पंजीकरण सरकार की अथारिटी में पाया गया है।
मामले की विस्तृत रिपोर्ट जिलाधिकारी महोदया को भेजी जाएगी था निबंधक आफिस बीघापुर को पत्र भेजकर  सरकार को हो रही राजस्व हानि को रोकने के निर्देश जारी किया गया है ।
इस मामले में पूरी कार्यवाही जिलाधिकारी महोदया के आदेश से की जाएगी ।तहसीलदार अरसला नाज के साथ नायब तहसीलदार अशोक कुमार शुक्ला व क्षेत्रीय लेखपाल सहित अजय सिंह कानून गो भी साथ रहे ।
 
क्या कहता है कानून 
यदि आप किसी भूमि की प्लाटिंग कर रहे है तो क्या वह कृषि की भूमि है ?
भूमि का उपयोग परिवर्तन कराना जरूरी होता है 
जिसे धारा 80 के अंतर्गत अकृषिक घोषित किया जाता है 
जिससे वह जमीन भूमि लगान मुक्त हो जाती है ।
और उसका भूस्वामी कोई भी वाणिज्यिक उपयोग कर सकता है ।
जिसमे भूमि की मालियत का 1%शुल्क व
1 %कोर्ट फीस होती है जमा ।